कंपनी ने अपनी दूसरी तिमाही की आमदनी पर कांफ्रेंस कॉल तथा वेबकास्ट को रद्द कर दिया है। प्रेम वत्स की अगुवाई वाली फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स ने 4.7 अरब डालर मंे ब्लैकबेरी के अधिग्रहण के लिए आशय पत्र करार किया है।
दूसरी तिमाही मंे कंपनी की आमदनी इससे पिछली तिमाही की तुलना मंे 49 प्रतिशत घटकर अनुमानत: 1.6 अरब डालर पर आ गई। इससे पिछली तिमाही मंे कंपनी की आय 3.1 अरब डालर रही थी। पिछले साल समान अवधि मंे कंपनी की आय 2.9 अरब डालर रही थी।