पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि 26 वर्षीय इरफान को उसका दोस्त गौरव अपने घर ले गया और उसे गोली मार दी। गंभीर हालत में इरफान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर गौरव के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और उसकी तलाश की जा रही है।