Business Standard
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर
अन्य समाचार जंदल के खिलाफ अभियान का ब्यौरा लीक होने से नाराज है सउदी अरब : मेनन
'

जंदल के खिलाफ अभियान का ब्यौरा लीक होने से नाराज है सउदी अरब : मेनन

PTI

- September,07 2012 5:53 PM IST

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिव शंकर मेनन ने कहा है कि सउदी अरब के अधिकारियों ने मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अबू जंदल की गिरफ्तारी के अभियान का ब्यौरा मीडिया में लीक करने पर नाराज़गी का इज़हार किया है ।

राज्यों के पुलिस प्रमुखों के सम्मेलन में मेनन ने कहा कि पुलिस अभियान में पूरी गोपनीयता सुनिश्चित करने की आवश्यकता है । किसी अभियान का सेहरा सिर बांधने के उत्साह में अपने स्रोत से कोई समझौता नहीं करना चाहिए ।

सूत्रों ने दावा किया कि मेनन ने कल अपने संबोधन में कहा कि यदि किसी स्रोत को सार्वजनिक करते हैं तो इस बात का पूरा खतरा रहता है कि वह स्रोत आगे से सुरक्षा एजेंसियों के साथ शायद कभी काम न करे ।

उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से कहा कि अबू जंदल के खिलाफ चलाये गये अभियान की बारीक से बारीक जानकारियों को सार्वजनिक किये जाने से सउदी अधिकारी खुश नहीं हैं । सूत्रों ने कहा कि अभियान में शामिल सुरक्षा एजेंसियों ने शायद ये जानकारियां लीक कीं ।

मुंबई में 2008 के आतंकवादी हमले की साजि़श में शामिल जंदल को सउदी अधिकारियों ने भारत को सौंपा था ।

मेनन ने पुलिस प्रमुखों को आगाह किया कि वे पडोसी देशों की गतिविधियों पर कडी नज़र रखें । साथ ही देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को लेकर पुलिस और खुफिया अधिकारी हमेशा सतर्क रहें ।

भाषा अमृत जलीस

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement