Advertisement
Stock Market Today: शेयर बाजार में आज होगी धमाकेदार शुरुआत? GIFT Nifty 90 अंक उछला, एशियाई बाजारों से मिला बड़ा संकेतDalmia Bharat का बड़ा विस्तार प्लान, जुटाएगी 4,000 करोड़ रुपयेNRI के पैसे पर RBI की पैनी नजर! अब रोजाना जारी हो सकते हैं अरबों डॉलर की आमद के आंकड़े18,000 करोड़ की AI सिटी पर बवाल! किसानों ने कहा, हमारी जमीन नहीं तो कोई सौदा नहींBond Ratings: कंपनियों की वित्तीय सेहत बिगड़ रही है? रेटिंग डाउनग्रेड ने बढ़ाई चिंताईशा अंबानी का बड़ा प्लान, ब्यूटी मार्केट में नई जंग शुरूMahindra Lifespaces: FY30 तक ₹10,000 करोड़ की बिक्री का लक्ष्य, क्या सफल होगी रणनीति?स्मार्टफोन नहीं, अब टैबलेट मचा रहे धमाल! बिक्री और निर्यात में रिकॉर्ड उछालछोटे शहरों पर BMW की नजर, 2026 में लॉन्च होंगे 26 नए मॉडलLithium से Titanium तक, NLC की बड़ी वैश्विक रणनीति सामने आई, कंपनी के चेयरमैन ने बताई पूरी बात
अन्य समाचार अगले दो वर्ष में 4742 मेगावाट बढ़ेगी विद्युत उत्पादन क्षमता
'

अगले दो वर्ष में 4742 मेगावाट बढ़ेगी विद्युत उत्पादन क्षमता

PTI

- June,28 2012 4:53 PM IST

प्रदेश में विद्युत की बढ़ती मांग को देखते हुए विद्युत उत्पादन की स्थापित क्षमता बढाने के लिए बनायी गयी एक समग्र योजना के तहत आगामी दो वर्ष में करीब 4742 मेगावाट क्षमता वृद्धि का कार्यक्रम है।

उर्जा विभाग के सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की परियोजनाओं, केन्द्रीय क्षेत्र तथा अन्य परियोजनाओं से इस वर्ष 2012-13 में करीब 1859 मेगावाट क्षमता की वृद्धि होगी। वर्ष 2013-14 में लगभग 2883 मेगावाट की विद्युत उत्पादन क्षमता वृद्धि किया जाना प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण से अलग-अलग चरणों में बिजली उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। क्षमता वृद्धि की योजना के तहत खंडवा जिले में 1200 मेगावाट क्षमता की श्रीसिंगाजी ताप विद्युत परियोजना की एक इकाई मार्च 2013 में क्रियाशील हो जायेगी। इससे 600 मेगावाट बिजली मिलने लगेगी।

उन्होंने बताया कि इसी तरह सतपुड़ा ताप विद्युत विस्तार परियोजना की 250 मेगावाट की इकाई क्रमांक-10, दिसम्बर 2012 में क्रियाशील हो जायेगी। इससे 250 मेगावाट बिजली मिलेगी। मे.एनटीपीसी की सीपत ताप विद्युत परियोजना की प्रथम चरण 660 की दूसरी इकाई मई 2012 में क्रियाशील की गई। तीसरी इकाई अगस्त 2012 में क्रियाशील हो जायेगी। प्रदेश को दूसरी इकाई से 94 मेगावाट और तीसरी इकाई से 95 मेगावाट विद्युत प्राप्त होगी।

जारी भाषा सिन्हा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement