Advertisement
Market Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस
अन्य समाचार अधिकारी के तबादले संबंधी आरोप सही साबित हुये तो इस्तीफा दे दूंगा .. मोइली
'

अधिकारी के तबादले संबंधी आरोप सही साबित हुये तो इस्तीफा दे दूंगा .. मोइली

PTI

- August,14 2013 2:35 PM IST

मोइली ने आज यहां कहा कि पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव गिरिधर अरमाणे का कोई तबादला नहीं किया गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी :सीपीआई: नेता गुरदास दासगुप्ता ने आरोप लगाया है कि रिलायंस के मामले में सख्ती दिखाने वाले अधिकारी का तबादला कर दिया गया।

मोइली ने कहा कि अरमाणे उसी सीट पर हैं और अपना काम कर रहे हैं, केवल कुछ जिम्मेदारियों उनसे लेकर दूसरे अधिकारी को दी गईं हैं। गैर..परंपरागत संसाधन और गैस मूल्य जैसी कुछ जिम्मेदारियां दूसरे संयुक्त सचिव को दी गयी हैं।

अरमाणे 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा :आईएएस: के अधिकारी हैं और पूर्व पेट्रोलियम मंत्री एस. जयपाल रेड्डी ने उन्हें संयुक्त सचिव :उत्खनन: नियुक्त किया था।

मोइली ने कहा कि घरेलू गैस मूल्य के मामले में सरकार पहले ही फैसला ले चुकी है। अप्रैल 2014 से लेकर 2019 तक देश में उत्पादित गैस का दाम क्या होगा इसका निर्णय हो चुका है, अब केवल क्रियान्वयन का मुद्दा इसमें बचा है। जहां तक उत्खनन विभाग का मुद्दा है, वह अरमाणे के पास बना हुआ है। यही वह विभाग है जिसमें रिलायंस को कई तरह की अड़चनों का सामना करना पड़ा।

दासगुप्ता के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर मोइली ने कहा मैं आपको बार बार यह कह रहा हूं कि हमारी सोच बिल्कुल स्पष्ट है। हमने कोई भी निर्णय किसी की जरूरतों को देखते हुये नहीं लिया। यदि इसमें लेसमात्र भी कोई सबूत वह दिखाते हैं, मैं अगले दिन यहां इस सीट पर नजर नहीं आउंगा।

जारी भाषा

नननन

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement