सिद्दरमैया ने यहां संवाददाताओं से कहा मुझे उम्मीद है कि दो या तीन दिन में हम आरोपियों का पता लगा लेंगे। दस पुलिस दल बनाए गए हैं और आरोपियों को पकड़ने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।
उडिपी के समीप मणिपाल में पढ़ रही 22 वर्षीय चिकित्सा छात्रा को मुख्यमंत्री ने बहादुर करार दिया।
बृहस्पतिवार की रात यह छात्रा लायब्रेरी से अपने कमरे में जा रही थी कि मणिपाल विश्वविद्यालय परिसर से तीन व्यक्तियों ने उसका अपहरण कर लिया और उससे सामूहिक बलात्कार किया।
सिद्दरमैया ने कहा वह बहादुर लड़की है। वह ऑटो रिक्शा से कूद गई जिससे उसके पैर मे फ्रैक्चर हो गया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के गृह मंत्री के जे जॉर्ज और डीजीपी :कानून व्यवस्था: ने मणिपाल जा कर घटनास्थल का मुआयना किया और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।