RBI MPC: सहकारी बैंक अब नहीं रहेंगे कमजोर, RBI लॉन्च करेगा ‘मिशन सक्षम’; NBFCs को भी सौगातRBI MPC के बड़े फैसले: लोन रिकवरी में डर नहीं चलेगा, डिजिटल फ्रॉड में मिलेगा मुआवजाRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकरसुपरटेक की 16 अटकी परियोजनाएं NBCC पूरी करेगीभारत से जुड़ने को बेताब दुनिया, कांग्रेस कभी मेरी कब्र नहीं खोद पाएगी; राज्यसभा में बोले PM मोदीपशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉट
अन्य समाचार बारिश की आशंका के चलते राहत एजेंसियों ने राहत अभियान में झौंके तमाम संसाधन
'

बारिश की आशंका के चलते राहत एजेंसियों ने राहत अभियान में झौंके तमाम संसाधन

PTI

- June,22 2013 10:43 PM IST

इस अभियान में सेना, वायु सेना, आईटीबीपी, बीआरओ और एनडीआरएफ के जवान युद्धस्तर पर अपने तमाम संसाधन झौंके हुए हैं, वक्त कम है क्योंकि मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को ताजा बारिश की भविष्यवाणी की है और बारिश आने के बाद राहत और बचाव कार्यों में बाधा आना लाजिमी है।

बारिश और बाढ़ से बुरी तरह तबाह हुए राज्य में सैटेलाइट फोन के कुछ और सेट भेजे जा रहे हैं ताकि लोग अपने परिजन से संपर्क करके अपनी खैरियत की खबर दे सकें। इन फोन के जरिए राहत और बचाव अभियान में लगी विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित हो सकेगा।

आईटीबीपी के उप महानिरीक्षक :अभियान: आस्टिन ऐपेन ने बताया कि 25 सैटेलाइट फोन आईटीबीपी, आईएएफ, बीआरओ और एनडीआरएफ को दिए गए हैं। 50 और फोन आज रात कांगो से दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।

राज्य सरकार द्वारा आज शाम पांच बजे राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति को प्रदान किए गए आंकड़ों के अनुसार आपदा में अब तक 557 लोगों की मौत हुई है और 412 घायल हैं। सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने यहां संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए बताया, यह आंकड़े अस्थायी हैं...और बढ़ सकते है।

हालांकि देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने देर शाम एक संवाददाता सम्मेलन में मरने वालों का आंकड़ा 680 होने की बात कही। उनका कहना था कि केदारनाथ मंदिर परिसर से 123 शव और मिलने के बाद मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा 680 पर पहुंच गया है।

जारी भाषा अमृत

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST