facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Trump Tariff: शेयर बाजार में गिरावट की आशंका, फार्मा और पेट्रोकेमिकल सेक्टर पर दबाव संभव

Advertisement

ट्रंप की टैरिफ घोषणा के बाद विश्लेषकों ने भारतीय बाजार में गिरावट की आशंका जताई है और निर्यात सेक्टरों में खास तौर पर दबाव की बात कही है।

Last Updated- July 30, 2025 | 11:14 PM IST
market cap
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के भारतीय उत्पादों पर 1 अगस्त से 25 फीसदी टैरिफ लगाने की अप्रत्याशित घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुल सकते हैं। ट्रंप ने रूस से भारत के ईंधन आयात पर भी जुर्माना लगाने का संकेत दिया है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा के बाद गिफ्ट सिटी में निफ्टी डेरिवेटिव अनुबंधों में कारोबार आधा फीसदी से ज्यादा घट गया। विश्लेषकों का कहना है कि गुरुवार को शेयर बाजार 1 से 2 फीसदी के ​बीच गिर सकते हैं। 

गारमेंट, फार्मास्युटिकल, रत्न और आभूषण, वाहन और पेट्रोरसायन सेक्टरों के शेयरों में ज्यादा कमजोरी आ सकती है। हालांकि जिन कंपनियों का अमेरिका में कोई निवेश नहीं है, वे भी आर्थिक विकास पर पड़ने वाले संपूर्ण असर की चिंताओं से दबाव में आ सकती हैं।  विश्लेषकों का कहना है कि अगर अमेरिका के साथ कोई समझौता नहीं होता है तो जीडीपी वृद्धि दर में 20 आधार अंक की कमी आ सकती है।

कोटक महिंद्रा एएमसी के प्रबंध निदेशक नीलेश शाह ने कहा, ‘टैरिफ पर बाजार नकारात्मक प्रतिक्रिया देगा। अमेरिकी नीति की अनिश्चितता के बावजूद निवेशकों को अमेरिका और भारत के दीर्घाव​धि हितों को देखते हुए समझौते की उम्मीद थी।’ 

सेक्टरों की बात करें तो टैरिफ वाली वस्तुओं में फार्मास्युटिकल्स को शामिल करने का बड़ा असर पड़ सकता है क्योंकि भारत के फार्मा निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत से अधिक है।

इक्विनॉमिक्स के संस्थापक चोकालिंगम जी ने कहा, ‘बाजार में 1-1.5 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है, लेकिन उसके तुरंत बाद स्थिरता आ जाएगी। हालांकि कई सेक्टर में इसका असर महसूस होगा। लेकिन जब तक आईटी और सेवा निर्यात अप्रभावित रहेंगे, व्यापक प्रभाव सीमित रह सकता है।’

अमेरिकी राष्ट्रपति की अतिरिक्त जुर्माने की धमकी यूक्रेन के साथ युद्धविराम समझौते के लिए रूस को 10 दिन की समय-सीमा की औपचारिक घोषणा के एक दिन बाद आई है। अमेरिका ने उन देशों पर सेकंडरी शुल्क लगाने की धमकी दी थी जो रूस से तेल आयात करते हैं।

भारत, अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में शामिल होने वाले शुरुआती देशों में से एक था। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और प्रमुख निर्यात बाजार है।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि 25 प्रतिशत टैरिफ दर वियतनाम, इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे प्रतिस्पर्धियों के लिए कम दरों की तुलना में नकारात्मक घटनाक्रम है, क्योंकि ये देश श्रम-प्रधान उत्पादों और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की समान श्रेणियों के साथ-साथ विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के प्रवाह में भारत के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं।

एफपीआई इस महीने भारत में शुद्ध बिकवाल रहे हैं जबकि अन्य उभरते बाजारों में उन्होंने खरीदारी पर जोर दिया। 

Advertisement
First Published - July 30, 2025 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement