facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

सोना ऑल टाइम हाई पर, चांदी ने भी बिखेरी चमक; खरीदारी से पहले चेक करें आज के भाव

Advertisement

Gold-Silver Price: सोने के वायदा भाव 1,23,350 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,51,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- October 13, 2025 | 10:45 AM IST
Gold and Silver price today
Representative Image

Gold-Silver Price Today, October 13: सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (13 अक्टूबर) को जबरदस्त तेजी के साथ हुई। सोने के वायदा भाव ने रिकॉर्ड हाई बनाया। जबकि, चांदी भी ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच गई। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,23,350 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,51,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोना रिकॉर्ड हाई पर

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 1,875 रुपये की तेजी के साथ 1,23,239 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,21,364 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,986 रुपये की तेजी के साथ 1,23,350 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,23,680 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,23,000 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने 1,23,680 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
यह भी पढ़ें: इस साल सोना 65 बार पहुंचा नई ऊंचाई पर, निफ्टी रह गया पीछे; फिर भी निवेशकों के लिए है बड़ा मौका

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही।  MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 2,034 रुपये की तेजी के साथ 1,48,500 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,46,466 रुपये था।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 5,116 रुपये की तेजी  के साथ 1,51,582 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,52,322 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,48,100 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस महीने 1,53,388 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 4,018.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस  4,000.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 68.50 डॉलर की तेजी के साथ 4,068.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 47.52 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 47.24 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.64 डॉलर की तेजी के साथ 48.88 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 51 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price Outlook: कैसी रहेगी सोने-चांदी की चाल? त्योहारी मांग और महंगाई डेटा पर रहेगी नजर

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,23,239 1,21,364 1,23,350
चांदी 1,48,500 1,46,466 1,51,583
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,018.30 4,000.40 4,068.90
चांदी 47.52 47.24 48.88

(नोट: MCX में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति औंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - October 13, 2025 | 10:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement