facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

अगले एक से डेढ़ साल में IPO लाएगा लीड ग्रुप, जानिए क्या है कंपनी का प्लान

जीएसवी वेंचर्स और वेस्टब्रिज कैपिटल के निवेश वाली यह फर्म साल 2022 में यूनिकॉर्न बनी थी और फिलहाल इसका मूल्यांकन 1.14 अरब डॉलर है।

Last Updated- February 09, 2025 | 10:22 PM IST
Top IPO Picks

घरेलू स्कूल एडटेक यूनिकॉर्न लीड ग्रुप अगले एक से डेढ़ साल में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने पर विचार कर रहा है। यह जानकारी कंपनी की सह-संस्थापक और सह-मुख्य कार्य अधिकारी स्मिता देवराह ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को दी है। उन्होंने कहा कि हम सार्वजनिक बाजार में अपने लाभप्रदता मॉडल के प्रति विश्वास जगाने के लिए एक निश्चित एबिटा मार्जिन स्तर हासिल करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसमें हमें अभी और 12 से 18 महीने का वक्त लगेगा और फिर हम आईपीओ की तरफ बढ़ेंगे।

देवराह ने कहा कि बाजार के गणित को देखते हुए कंपनी लचीली बनी रहेगी। मगर तत्परता के लिहाज से कंपनी उस दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘हमने ऐसे कुछ सलाहकारों से बात की है जिनको कारोबार की अच्छी समझ है। जब सही समय आएगा तब हम सही सलाहकारों को लेंगे और आगे बढ़ेंगे।’  मूल्यांकन के बारे में उन्होंने कहा कि इस पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी। हमारा ध्यान अभी केवल चीजें दुरुस्त करने पर है। इसके लिए हम सही रास्ते पर हैं। मुझे लगता नहीं कि यह कोई चिंता है। अब यह नतीजे देने को तैयार है। 

लीड ने कुल 17.2 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। जीएसवी वेंचर्स और वेस्टब्रिज कैपिटल के निवेश वाली यह फर्म साल 2022 में यूनिकॉर्न बनी थी और फिलहाल इसका मूल्यांकन 1.14 अरब डॉलर है। देवराह ने इस साल की योजनाओं के बारे में बताया कि कंपनी फिलहाल 8 हजार से अधिक स्कूलों को सेवाएं देती हैं और उसका लक्ष्य 3 से 4 हजार स्कूलों को और शामिल करने का है। उन्होंने कहा, ‘हमारा फोकस हमेशा स्कूलों के विभिन्न क्षेत्रों में परिणाम बेहतर करने के लिए पाठ्यक्रम और प्रौद्योगिकी के साथ स्कूलों को सशक्त बनाने पर रहा है। आने वाले शैक्षणिक वर्ष में हम 10,000 से अधिक स्कूलों के साथ काम करेंगे। बढ़ोतरी की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस मोर्चे पर हम हर साल 3 से 4 हजार स्कूलों को जोड़ेंगे।’

First Published - February 9, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट