facebookmetapixel
Advertisement
Small Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंताकोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेतकैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी इलाज के लिए उधार लेने पड़ रहे हैं पैसे: रिपोर्ट का दावाऑर्डर घटे, निर्माण धीमा पड़ा… इन्फ्रा सेक्टर की हालत पर रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटीAdvit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्सITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाई

Mahindra & Mahindra मांग बढ़ने पर हाइब्रिड तकनीक पर करेगी विचार!

Advertisement

खबर है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री से हाइब्रिड वाहनों पर जीएसटी घटाकर 12 प्रतिशत करने का आग्रह किया है।

Last Updated- May 19, 2024 | 9:18 PM IST
Mahindra group may join global firms for cell production in India: MD Shah, भारत में बैटरी सेल उत्पादन के लिए ग्लोबल कंपनी से हाथ मिला सकता है महिंद्रा समूह : शाह

प्रमुख वाहन विनिर्माता महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) साल 2030 तक सात इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अगर हाइब्रिड तकनीक की मांग आई तो कंपनी उस पर भी विचार करेगी।

कंपनी की चौथी तिमाही की आय के बाद महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी अनीश शाह (M&M CEO Anish Shah) ने कहा कि मांग के नजरिये से अगर हाइब्रिड की मांग आती है तो कंपनी इसके लिए तैयार रहेगी।

उन्होंने कहा, ‘मांग के नजरिये से अगर यह कोई बड़ा कारण बनता है तो हम उसके लिए तैयार होंगे। हम हाइब्रिड को कुछ अलग इंजन वाले तेल-गैस चालित वाहन के विस्तार के रूप में देखते हैं। जिस हद तक जरूरी होगा, हम उसके लिए तैयार रहेंगे। इस समय हमें छोटे ईवी पर ध्यान केंद्रित करना अच्छा लग रहा है। हम हाइब्रिड तकनीक पर विचार कर रहे हैं।

वर्तमान में हाइब्रिड वाहनों पर 28% GST

खबर है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री से हाइब्रिड वाहनों पर जीएसटी (GST) घटाकर 12 प्रतिशत करने का आग्रह किया है। वर्तमान में भारत हाइब्रिड सहित तेल-गैस चालित वाहनों पर 28 प्रतिशत तथा ईवी पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाता है। टोयोटा, मारुति सुजूकी और होंडा कार्स जैसी कंपनियों के पोर्टफोलियो में हाइब्रिड वाहन हैं।

हाल ही में टाटा मोटर्स (Tata Motors) के ग्रुप मुख्य वित्तीय अधिकारी पीबी बालाजी ने कहा था कि हाइब्रिड का उपयोग वास्तव में शून्य-कार्बन उत्सर्जन के बजाय कर छूट के रूप में अधिक किया जाता है।

बालाजी ने कहा था कि नीतिगत दृष्टिकोण से हाइब्रिड अस्थायी समाधान है और सरकारी प्रोत्साहन के मामले में यह ध्यान का मुख्य केंद्र नहीं होना चाहिए। शाह का भी मानना है कि हाइब्रिड के मामले में उत्सर्जन में कोई ‘वास्तविक बदलाव’ नहीं होता है।

शाह ने मीडियो को संबोधित करते हुए संवाददाताओं से कहा, ‘सरकारी प्रोत्साहन आम तौर पर उद्योग को ऐसे मुकाम पर परिवर्तन में सक्षम बनाने के लिए होते हैं, जो अर्थव्यवस्था के लिए बेहतर हो। इलेक्ट्रिक वाहनों में कोई उत्सर्जन नहीं होता है, आपका ईंधन आयात बिल काफी कम होता है। उस लिहाज से सरकारें बदलाव को सक्षम बनाने के लिए ईवी को प्रोत्साहन दे रही हैं। समय के साथ-साथ प्रोत्साहन में कमी आती है क्योंकि कालांतर में हमें इसकी जरूरत नहीं रह जाती।’

Advertisement
First Published - May 19, 2024 | 9:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement