facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

ZEE ने सोनी से की विलय समयसीमा बढ़ाने की मांग

Advertisement

संस्थापकों के पास अब ज़ी की 4 फीसदी हिस्सेदारी है और प्रवर्तक इकाइयों का कर्ज चुकता करने के लिए उन्हें अपनी हिस्सदारी घटानी पड़ी थी।

Last Updated- December 17, 2023 | 10:10 PM IST
Zee Entertainment Share price

ZEE एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने रविवार को जापान की सोनी कॉरपोरेशन से कहा कि वह ज़ी व सोनी इंडिया की विलय योजना को प्रभावी करने वाली जरूरी तारीख को आगे बढ़ाए। पहले दोनों कंपनियों के बीच विलय जोजना की समयसीमा 21 दिसंबर तय हुई थी।

ZEE व सोनी के बीच विलय के बाद बनने वाली कंपनी के प्रबंधन ढांचे पर बातचीत हो रही है और ज़ी के संस्थापक पुनीत गोयनका को विलय के बाद बनने वाली इकाई का प्रबंध निदेशक व सीईओ नियुक्त करने की मांग कर रहे हैं।

संस्थापकों के पास अब ज़ी की 4 फीसदी हिस्सेदारी है और प्रवर्तक इकाइयों का कर्ज चुकता करने के लिए उन्हें अपनी हिस्सदारी घटानी पड़ी थी।

लेकिन मीडिया की खबरों में कहा गया है कि सोनी विलय के बाद बनने वाली इकाई में गोनयका को एमडी नियुक्त करने को लेकर चिंतित है क्योंकि उनके खिलाफ नियामकीय जांच चल रही है। ब्लूमबर्ग ने यह खबर दी है।

ज़ी की तरफ से समयसीमा के विस्तार का अनुरोध उस घटनाक्रम के एक दिन बाद देखने को मिला है जिसमें ज़ी एंटरटेनमेंट के दो स्वतंत्र निदेशक कंपनी के बोर्ड में दोबारा नियुक्त नहीं हो पाए। सशा मीरचंदानी और विवेक मेहरा जरूरी मत पाने में नाकाम रहे।

कंपनी ने एक्सचेंज को भेजी सूचना में ये बातें कही है। शुक्रवार को ज़ी एंटरटेनमेंट का सेयर 8.9 फीसदी तक टूट गया था, इसकी वजह 21 दिसंबर की समयसीमा से पहले सौदे की भविष्यवाणी को लेकर कयास थी।

Advertisement
First Published - December 17, 2023 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement