facebookmetapixel
Advertisement
550% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर से जुड़ी मशहूर कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमहंगाई की मार! रसोई गैस ₹29 और महंगी, दिल्ली में अब 942 रुपये का हुआ घरेलू LPG सिलेंडरग्लोबल क्राइसिस के बीच PM ने आर्थिक सलाहकारों संग की हाई-लेवल बैठक, संकट के बीच इकोनॉमी बचाने पर चर्चाGoogle ने गुरुग्राम में ली 6.17 लाख वर्ग फुट जगह, 5 साल का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश!15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आया टीम इंडिया से बुलावा, टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड!सेमीकंडक्टर संकट होगा दूर! FY2035 तक अपनी आधी जरूरतें खुद पूरी करेगा भारत, प्रोडक्शन इसी साल से शुरू1 के बदले मिलेंगे 5 शेयर! IT और AI सेक्टर से जुड़ी नामी कंपनी करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट फिक्सBonus Stocks: अगले हफ्ते बरसेंगे फ्री शेयर, ये 2 कंपनियां देने जा रही हैं बंपर बोनस; नोट कर लें रिकॉर्ड डेटDividend Stocks: कमाई का महामेला! अगल हफ्ते टाटा-अदाणी-इंफोसिस समेत ये 39 कंपनियां देंगी तगड़ा डिविडेंडसरकारी साइबर सुरक्षा को मिलेगा AI का साथ, चुनिंदा एजेंसियों को ‘क्लॉड मिथोस’ का एक्सेस देगी सरकार

वेदांत के बॉन्ड में उतारचढ़ाव

Advertisement
Last Updated- March 31, 2023 | 9:34 AM IST
vedanta demerger

वेदांत समूह की होल्डिंग कंपनी वेदांत रिसोर्सेस के विदेशी बॉन्डों में काफी उतारचढ़ाव नजर आ रहा है जबकि अनिल अग्रवाल के स्वामित्व वाला समूह अपनी भारतीय सहायकों से ज्यादा लाभांश भुगतान की घोषणा के जरिए कर्ज में कटौती की ओर बढ़ रहा है।

इस साल जनवरी से अब तक के आंकड़े बताते हैं कि अगले साल परिपक्व होने वाले वेदांत रिसोर्सेस के बॉन्ड 5.07 फीसदी टूट गए जबकि अमेरिकी डॉलर वाले उसके बॉन्ड में इस साल अब तक 5.29 फीसदी की गिरावट आई है। इन बॉन्डों में काफी उतारचढ़ाव दिख रहा है क्योंकि कई रेटिंग फर्मों ने समूह के कर्ज पुनर्भुगतान को लेकर सवाल खड़े किए हैं। वेदांत रिसोर्सेस के 2026 में परिपक्व होने वाले बॉन्ड में इस साल जनवरी से अब तक 5.74 फीसदी की गिरावट आई है।

बैंकरों ने कहा कि पिछले साल अक्टूबर से अब तक समूह के बॉन्डों में उतारचढ़ाव नजर आया है। एक बैंकर ने कहा, समूह की तरफ से 2 अरब डॉलर के कर्ज का समयपूर्व भुगतान किए जाने के बाद डॉलर बॉन्ड की कीमतों की वापसी हुई है।

वेदांत ने डॉलर बॉन्ड पर टिप्पणी नहीं की। मंगलवार को रेटिंग फर्म क्रिसिल ने भारत में सूचीबद्ध‍ वेदांत लिमिटेड के टर्म लोन व डिबेंचर पर परिदृश्य स्थिर से घटाकर ऋणात्मक कर दिया। क्रिसिल ने कहा कि परिदृश्य में बदलाव उम्मीद से ज्यादा फाइनैंशियल लिवरेज की संभावना और नकदी सरप्लस के अनुपात में कटौती कर कम वित्तीय लचीलापन को प्रतिबिंबित करता है। इसकी वजह लाभांश के रूप में वेदांत से बढ़ी नकद निकासी है, जो अपनी मूल कंपनी वेदांत रिसोर्सेस के परिपक्व होने वाले बड़े कर्ज के लिए है।

इसमें कहा गया है, वेदांत रिसोर्सेस पर रीफाइनैंसिंग का जोखिम बढ़ा है, जिसके करीब 3-3 अरब डॉलर के कर्ज वित्त वर्ष 24 व 25 में परिपक्व हो रहे हैं। साथही वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में करीब 1.7 अरब डॉलर के कर्ज परिपक्व हो रहे हैं।

इससे पहले 10 मार्च को मूडीज ने वेदांत रिसोर्सेस की कॉरपोरेट फैमिली रेटिंग घटा दी थी, जिसके लिए एजेंसी ने होल्डिंग कंपनी के बढ़े रीफाइनैंसिंग जोखिम का हवाला दिया था। सभी रेटिंग को लेकर परिदृश्य ऋणात्मक बना हुआ है।

Advertisement
First Published - March 31, 2023 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement