facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

भुगतान एग्रीगेटर का लाइसेंस पाने वाली कंपनियों की संख्या बढ़ी, इस साल 20 कंपनियों को मिला लाइसेंस

मंगलवार को बैंकिंग नियामक ने ग्रो पे (Groww Pay) को भुगतान एग्रीगेटर लाइसेंस जारी किया है। यह ब्रोकिंग फर्म ग्रो और पेमेंट फर्म वर्ल्डलाइन का यूपीआई पेमेंट्स प्लेटफॉर्म है।

Last Updated- April 30, 2024 | 10:15 PM IST
Reserve Bank of India, RBI MPC Meet Highlights

भुगतान एग्रीगेटर का लाइसेंस पाने वाली कंपनियों की संख्या बढ़ रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कैलेंडर वर्ष 2024 के 4 महीनों में 20 कंपनियों को इस तरह का लाइसेंस दिया है।

मंगलवार को बैंकिंग नियामक ने ग्रो पे (Groww Pay) को भुगतान एग्रीगेटर लाइसेंस जारी किया है। यह ब्रोकिंग फर्म ग्रो और पेमेंट फर्म वर्ल्डलाइन का यूपीआई पेमेंट्स प्लेटफॉर्म है।

वर्ल्डलाइन के भारत के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) रमेश नरसिम्हन ने कहा, ‘डिजिटल भुगतान के लिए हम ई कॉमर्स, बीएफएसआई, रिटेल, युटिलिटीज, शिक्षा, यात्रा, आतिथ्य जैसे विभिन्न सेग्मेंट के कारोबारियों के साथ काम कर रहे हैं। रिजर्व बैंक द्वारा दी गई मंजूरी भारतीय बाजार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और अनुपालन पर ध्यान देने का परिणाम है। यह नियमन के तहत बेहतर तरीके से भुगतान के क्षेत्र में काम करने के महत्त्व को दिखाता है।’

इस साल एमेजॉन पे, डिजिगो, सीसीएवेन्यू, डिसेंट्रो, एमस्वाइप, टाटा पे, जोहो, जोमैटो के साथ अन्य को पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने को नियामक से मंजूरी मिली है। इन कंपनियों ने बाजार के अन्य हिस्सेदारों जैसे रेजरपे और कैशफ्री पेमेंट्स जैसे बाजार दिग्गजों के बीच कदम रखा है, जिन्हें दिसंबर 2023 में लाइसेंस मिला था।

इसके पहले करीब एक साल तक नए मर्चेंट शामिल किए जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ था। रिजर्व बैंक की वेबसाइट के मुताबिक पिछले साल दिसंबर में नियामक ने 7 कंपनियों को एग्रीगेटर लाइसेंस दिया था।

उधर पिछले सप्ताह प्रोसस समर्थित फिनटेक पेयू को भुगतान एग्रीगेटर के रूप में रिजर्व बैंक से सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी। पिछले साल जनवरी में बैंकिंग नियामक ने फिनटेक कंपनी से पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए फिर से आवेदन करने को कहा था। कं

पनी का जटिल कॉर्पोरेट ढांचा एक वजह थी, जिसके कारण रिजर्व बैंक ने लाइसेंस के लिए फिर से आवेदन करने को कहा था। सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद नियामक से अंतिम मंजूरी मिलने में सामान्यतया 6 महीने वक्त लगता है।

First Published - April 30, 2024 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट