facebookmetapixel
Advertisement
सरकार ने पेट्रोल, डीजल व ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, क्या आपकी जेब पर भी पड़ेगा असर?Share Market: शेयर बाजार में चौथे दिन भी रैली! निफ्टी 24,774 पर, अब क्या करें?कंपनी से मिलने वाले 3-5 लाख के हेल्थ इंश्योरेंस पर हैं निर्भर? समझें क्यों सुपर टॉप-अप व मेडिकल फंड भी है जरूरीExplainer: साइलेंट सेविंग से स्मार्ट इनवेस्टमेंट तक! कैसे भारतीय परिवारों में बदल रही है पैसों को लेकर सोच व रणनीतिहाईवे नहीं, अब डेटा सेंटर तय करेंगे शहरों का विस्तार; बढ़ेगी हाउसिंग डिमांडJio Financial का नया प्लान: AI-ग्लोबल पार्टनरशिप से बढ़ेगी ग्रोथ, डिजिटल ग्राहकों को और जोड़ने की कोशिशभारत में क्यों घट रहा है FDI? जानिए आखिर क्यों दूरी बना रही हैं विदेशी कंपनियांमहंगाई को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक, जरूरत पड़ने पर नीतियों में भी किया जा रहा बदलाव: सरकार8th Pay Commission: डेटा जमा करने की तारीख खत्म, पर कब तक आएगी सैलरी बढ़ाने वाली रिपोर्ट?कोटक महिंद्रा AMC का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 17 अगस्त तक खुला रहेगा NFO

महंगाई कम होने का पूरा असर तीसरी तिमाही से दिखेगा: Dabur India

Advertisement

घरेलू सामान बेचने वाली Dabur को भी उम्मीद है कि त्योहारी सीजन अच्छा रहने से दिसंबर तिमाही में उसकी वृद्धि को मदद मिलेगी।

Last Updated- September 22, 2023 | 10:37 PM IST
Dabur India

पिछले साल की तुलना में जिंसों की कीमतों में नरमी का सितंबर तिमाही से डाबर इंडिया पर सकारात्मक असर पड़ेगा। कंपनी के अनुसार, लेकिन मंहगाई में नरमी का पूरा लाभ अगली तिमाही में ही देखने को मिलेगा।

घरेलू सामान बेचने वाली कंपनी को भी उम्मीद है कि त्योहारी सीजन अच्छा रहने से दिसंबर तिमाही में उसकी वृद्धि को मदद मिलेगी।

डाबर इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी मोहित मल्होत्रा ने बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में कहा, ‘पिछले साल की तुलना में रुझान काफी बेहतर है। यह बहुत सकारात्मक है, लेकिन त्योहारों में देरी का असर इस तिमाही पर पड़ेगा।’ उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन को पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले नवंबर तक बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘पिछले साल महंगाई अधिक रहने के कारण त्योहारी सीजन पर काफी असर पड़ा था। इसके उलट इस साल रुझान अच्छे दिख रहे हैं। हालांकि, इसका असर तीसरी तिमाही में ही दिखेगा।’ कंपनी ने पिछली कुछ तिमाहियों में ग्रामीण मांग में वृद्धि देखी है और मल्होत्रा ​​को उम्मीद है कि यह रुझान जारी रहेगा।

मल्होत्रा ने कहा, ‘गांव और शहरों के बीच का अंतर लगातार कम हो रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, दोनों के बीच का अंतर जून में 700 आधार अंक से घटकर जुलाई में 400 आधार अंक हो गया।’

मल्होत्रा ने कहा कि महंगाई कम करने के अलावा, बेहतर बुनियादी ढांचे ने भी ग्रामीण क्षेत्र को बढ़ने में भी मदद की है। उन्होंने कहा, ‘चुनावी साल नजदीक आने के साथ हम ग्रामीण क्षेत्र के लिए बहुत सारे नए अनुदान देखेंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य भी बढ़ गया है। यह सब ग्रामीण बाजार के लिए अच्छा संकेत है।’

तीन तिमाहियों के अंतराल के बाद अप्रैल-जून तिमाही में डाबर की ग्रामीण वृद्धि फिर से उच्च एकल अंक में पहुंच गई। इससे कंपनी का समेकित शुद्ध लाभ 5.3 फीसदी बढ़कर 464 करोड़ रुपये हो गया। मल्होत्रा ​​ने कहा कि डाबर इंडिया को सकल मार्जिन में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement