facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

देश ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में खोए अवसर: राजीव चंद्रशेखर

Advertisement

PM Modi गांधी नगर में बुधवार को सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसमें वैश्विक निगमों के समक्ष भारत को सतत विनिर्माण गंतव्य के रूप में पेश किया जाएगा।

Last Updated- July 27, 2023 | 10:50 PM IST
Digital India Act unlikely to be in place before LS election: Chandrasekhar

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक व आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrashekhar) ने कहा कि भारत ने राजनीतिक दूरदर्शिता के अभाव में बीते कई दशकों से लोकल सेमीकंडक्टर (Semiconductor) इकोसिस्टम विकसित करने के कई अवसर खोए हैं। इससे भारत वैश्विक चिप विनिर्माण में 12 जेनरेशन पीछे हो गया है।

मंत्री ने बताया कि सरकार ने बीते 18 महीनों के दौरान सेमीकंडक्टर के विनिर्माण और असेम्बलिंग, टेस्टिंग और पैकेजिंग (एटीएमपी) के कई प्रस्तावों को आगे बढ़ाया है। इससे देश इस मह्त्त्वपूर्ण क्षेत्र में उभरती ताकत बन गई है।

उन्होंने वैश्विक सेमीकंडक्टर के दूसरे वैश्विक सम्मेलन की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली में कहा, ‘हम आने वाले टेकएड में हासिल कर लेंगे। इसे हासिल करने के लिए हमारे कुछ पड़ोसियों ने 30 वर्ष का समय लिया, 200 अरब डॉलर का निवेश भी किया लेकिन वे इस लक्ष्य को हासिल करने में विफल रहे।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी नगर में बुधवार को सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसमें वैश्विक निगमों के समक्ष भारत को सतत विनिर्माण गंतव्य के रूप में पेश किया जाएगा। इस शिखर सम्मेलन में वैश्विक सेमीकंडक्टर क्षेत्र के शीर्ष पदाधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां हिस्सा लेंगी।
इसमें माइक्रोन टेक्नॉलजी, एएमडी, एनएक्सपी सेमीकंडक्टर्स और एप्लाइड मैटिरयल भी हिस्सा लेंगी।

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement