facebookmetapixel
Advertisement
घर खरीदने की तैयारी में 50% खरीदार! ₹50 लाख से ₹1.5 करोड़ की प्रॉपर्टी पहली पसंदगोल्ड $10,000 तक, SIP फ्लो और स्मॉलकैप पर बड़ा दांव: क्रिस वुड ने बताया भारतीय मार्केट का प्लेबुकटाटा संस पर बड़ा फैसला, लिस्टिंग को हरी झंडी; एन चंद्रशेखरन बने रहेंगे चेयरमैनEPFO की नई ₹25,000 वेतन सीमा से बदलेगी सैलरी! क्या आपके हाथ में आएंगे कम पैसे?चीन ने 3 और भारतीय चावल निर्यातकों पर लगाया प्रतिबंध, अब तक 10 कंपनियों पर कार्रवाई; क्या है विवादकच्चा तेल महंगा, फिर भी इन 2 रिफाइनरी शेयरों को फायदा क्यों? डीजल ने बदल दिया पूरा गणितTata Sons का NBFC स्टेटस क्यों नहीं हुआ खत्म? RBI के नए FAQs से सामने आई बड़ी वजहUPI MDR पर ब्रोकर्स ने उठाए सवाल, SEBI चेयरमैन ने दिया राहत का संकेतNSE IPO में पैसा लगाने से पहले जान लें ये 10 खूबियां और 10 बड़े जोखिमNSE vs BSE: बाजार में NSE का दबदबा, फिर भी BSE को क्यों मिल रहा ज्यादा वैल्यूएशन?

नए MCA पोर्टल से कंपनियों के लिए होगी आसानी

Advertisement
Last Updated- January 24, 2023 | 10:19 AM IST
Companies
Unsplash

कंपनी मामलों के मंत्रालय की तीसरे संस्करण की वेबसाइट से कंपनियों के लिए निगमन व परिवर्तन करना और आसान हो जाएगा। मंत्रालय ने 20 जनवरी को जारी एक अधिसूचना से कंपनी निगमन नियम, 2014 और कंपनीज- अथराइज्ड टु रजिस्टर रूल्स, 2014 में संशोधन कर दिया है। अब तीसरे संस्करण में कंपनी के परिवर्तन के सभी मामलों में मेमोरेंडम आफ एसोसिएशन (एमओए) और आर्टिकल आफ एसोसिएशन (एओए) की भौतिक प्रति की जगह सिर्फ ई-एमओए और ई-एओए दाखिल करना होगा।

हाल के तीसरे संस्करण में सोमवार को कंपनी मामलों के मंत्रालय ने 46 से ज्यादा फॉर्म मुहैया कराया है, जिससे आसानी से और तेजी से फाइलिंग हो सके।

जब किसी एक व्यक्ति की कंपनी को सार्वजनिक या निजी कंपनी में परिवर्तित करना हो उसके लिए एक फॉर्म आईएनसी दाखिल करना होगा, जिसके साथ ई-एमओए और ई-एओए होगा। इसमें समाधान की कॉपी, प्रस्तावित सदस्यों और डायरेक्टरों की सूची, कर्जदाताओं की सूची और हाल की ऑडिट किए हुए फाइनैंशियल स्टेटमेंट दाखिल नहीं करने होंगे। कंपनी पंजीयक एमसीए के रिकॉर्डों में ऑडिट की हुई हाल की फाइनैंशियल स्टेटमेंट की जांच करने के बाद इस तरह के परिवर्तन के निगमन संबंधी एक प्रमाणपत्र जारी करेगा।

मौजूदा कंपनी को धारा 8 की कंपनी में बदलने के लिए कंपनी को फॉर्म आईएनसी-12 में आवेदन करना होगा। कंपनियों को भविष्य की वार्षिक आमदनी का अनुमान और 3 साल के व्यय के साथ 2 साल के फाइनैंशियल स्टेटमेंट, बोर्ड की रिपोर्ट व अन्य चीजें दाखिल करने की जरूरत नहीं होगी।

कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स में पार्टनर अंकित सिंघी ने कहा, ‘क्षेत्रीय निदेशक के पास फाइल किए गए आवेदन को एमसीए सिस्टम के माध्यम से कंपनी पंजीयक के साझा कर दिया जाएगा और सीधे सूचना पहुंच जाएगी। पहले इसे कंपनी पंजीयक के पास अलग से दाखिल करना जरूरी था।’

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 10:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement