facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: पेंशनर पैराडाइस से आईटी राजधानी बना बेंगलूरु, विकास की कीमत भी चुकाईवोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, SBI ने कर्ज देने पर जताई सहमति; गारंटी की शर्त मंजूरहवाई अड्डों की आगामी नीलामी में एक ऑपरेटर के लिए सीमा तय करने की तैयारीभारत यात्रा को लेकर जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा बांग्लादेशभारत में 8 साल में 90 हजार स्कूल घटे, 11 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहरस्कूलों की बदहाली के खिलाफ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, जेन अल्फा के प्रदर्शनों ने शिक्षा संकट की ओर खींचा ध्यानबंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगाबाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्स

सुजूकी मोटर की बिक्री में Maruti का योगदान अब तक के सर्वोच्च स्तर पर

Advertisement

वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में यात्री वाहनों की बिक्री भारत में सालाना आधार पर 9.4 फीसदी उछलकर 9.95,974 वाहन रही।

Last Updated- August 04, 2023 | 10:45 PM IST
Suzuki Motor

मूल कंपनी सुजूकी मोटर कॉर्प (SMC) की बिक्री में मारुति सुजूकी (Maruti Suzuki) का योगदान वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई।

शुक्रवार को घोषित एसएमसी के नतीजे के मुताबिक, वैश्विक राजस्व में मारुति की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में उछलकर 39 फीसदी हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 35.38 फीसदी रही थी। वित्त वर्ष 17 की पहली तिमाही में मारुति की हिस्सदारी महज 28.7 फीसदी रही थी।

एसएमसी के राजस्व में मारुति की हिस्सेदारी बढ़ती रही है क्योंकि इंडोनेशिया, पाकिस्तान, थाइलैंड और यूरोप में एसएमसी की बिक्री पिछले कुछ वर्षों में अच्छी नहीं रही है, जिसकी प्राथमिक वजह इन प्रमुख बाजारों आर्थिक सुस्ती है।

वाहनों की बिक्री मजबूत

दूसरी ओर भारतीय अर्थव्यवस्था बेहतर प्रदर्शन कर रही है और वाहनों की बिक्री मजबूत रही है। वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में यात्री वाहनों की बिक्री भारत में सालाना आधार पर 9.4 फीसदी उछलकर 9.95,974 वाहन रही। यह जानकारी सायम के आंकड़ों

से मिली। इस बीच, भारतीय यात्री वाहन बाजार में मारुति की वॉल्यूम में हिस्सेदारी पिछले कुछ वर्षों से घटती रही है। सायम के आंकड़ों के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी कार निर्माता की वॉल्यूम में हिस्सेदारी वित्त वर्ष 23 में घटकर 41.29 फीसदी रह गई, जो वित्त वर्ष 17 में 47.37 फीसदी रही थी। भारतीय बाजार में कंपनी के वॉल्यूम की हिस्सदारी पिछले कुछ सालों में लुढ़की है।

Advertisement
First Published - August 4, 2023 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement