facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

बीमा दावे तेजी से निपटाने के निर्देश

Advertisement

आईआरडीए ने कहा है कि बीमा कंपनियां पॉलिसीधारकों को संवाद के लिए यथासंभव इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का इस्तेमाल करने के प्रेरित करें।

Last Updated- July 16, 2023 | 11:56 PM IST
Insurance

बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDA) ने सभी सामान्य जीवन बीमा कंपनियों एवं स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को देश के उत्तरी भाग में भारी बारिश एवं बाढ़ से हुए नुकसान की क्षति-पूर्ति के दावों का निपटान तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। IRDA ने बीमा कंपनियों को इसके लिए सभी आवश्यक उपाय करने के लिए कहा है।

बीमा नियामक ने कहा कि बीमा कंपनियों को प्रत्येक प्रभावित राज्यों एवं केंद्र शासित क्षेत्रों के मुख्य सचिव या संबंधित अधिकारी को दावों के निपटान के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति की सूचना तत्काल देने के लिए कहा है।

आईआरडीए ने इस संबंध में कहा, ‘प्रभावित जिलों से बड़ी संख्या में आने वाले दावों के निपटान की प्रक्रिया पर जिला दावा सेवा प्रमुख को नजर रखनी है। बीमा कंपनियों को अपनी वेबसाइटों पर इन अधिकारियों के संपर्क सूत्र की जानकारी देनी चाहिए।’

बीमा कंपनियों को सप्ताह में चौबीस घंटे दावा करने वालों की सहायता करने के लिए कहा गया है ताकि दावे की रकम बिना किसी देरी के संबंधित खातों में पहुंच जाए।

आईआरडीए ने कहा है कि बीमा कंपनियां पॉलिसीधारकों को संवाद के लिए यथासंभव इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का इस्तेमाल करने के प्रेरित करें।

बाढ़ से प्रभावितों को 10-10 रुपये देगी दिल्ली सरकार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि दिल्ली सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

उन्होंने ट्विटर पर कहा कि यमुना किनारे रहने वाले कई गरीब परिवारों ने बाढ़ में अपने घर खो दिए हैं और कुछ ने अपना सारा सामान गंवा दिया है। केजरीवाल ने कहा, ‘बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार को 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।’

शिविर लगाएगी दिल्ली सरकार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि सरकार उन लोगों के लिए विशेष शिविर लगाएगी, जिनके आधार कार्ड और अन्य महत्त्वपूर्ण दस्तावेज बाढ़ के पानी में बह गए हैं। केजरीवाल ने उत्तरी दिल्ली के मोरी गेट में एक राहत शिविर का दौरा करने के दौरान यह घोषणा की।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘सरकार उन लोगों के लिए विशेष शिविर लगाएगी, जिनके आधार कार्ड और अन्य महत्त्वपूर्ण दस्तावेज बाढ़ के पानी में बह गए हैं। हम छात्रों के लिए फिर से स्कूल की वर्दी और किताबों की व्यवस्था करेंगे।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार जलभराव की समस्या से जूझ रही सड़कों से पानी निकाल रही है और प्रभावित इलाकों में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।

Advertisement
First Published - July 16, 2023 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement