facebookmetapixel
Advertisement
भारत के ई-कॉमर्स बाजार में बदलाव, AI और ग्राहकों की जरूरतों पर बढ़ा फोकसभारत के रियल एस्टेट बाजार में सेंचुरी 21 की दस्तक, 126 शहरों में विस्तार की योजनाश्रीलंका पहुंचे राजनाथ सिंह, 38 साल बाद किसी भारतीय रक्षा मंत्री की यात्रा; संबंधों को मिलेगी नई धारCCI की जांच में बिल्डर्स एसोसिएशन को मिली जगह, दिल्ली हाईकोर्ट ने अल्ट्राटेक की याचिका खारिज कीUPI के बढ़ते दबदबे के बीच VISA की नई रणनीति, कार्ड से आगे टोकनाइजेशन और रिस्क इंटेलिजेंस पर फोकस₹37,500 करोड़ की कोयला से गैस बनाने वाली स्कीम को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, अदाणी सबसे आगेराव से मोदी तक जारी रही सुधारों की रफ्तार, 1991 की आर्थिक क्रांति ने बदली भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीरवैश्विक तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने दिखाई ताकत, Q1 में 7.8% की तेज बढ़ोतरी: PM मोदीमेटा इंडिया के खिलाफ अब औपचारिक जांच की तैयारी, बच्चों की सुरक्षा और CSAM मामले में बढ़ीं मुश्किलें₹73,000 करोड़ का पश्चिमी DFC देश को समर्पित, UP के दादरी से मुंबई के JNPA तक माल ढुलाई होगी तेज

इंडिगो ने ऑपरेशन शुरू करने के लिए प्रैट ऐंड व्हिटनी से जल्दी मांगे इंजन

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 10:34 PM IST
IndiGO

इंडिगो ने प्रैट ऐंड व्हिटनी (पीडब्ल्यू) को जल्द से जल्द इंजन उपलब्ध कराने के लिए कहा है ताकि कंपनी अपने ठप पड़े विमानों का परिचालन शुरू कर सके। यह जानकारी बुधवार को सूत्रों ने दी। साथ ही सूत्रों ने बताया कि गो फर्स्ट के परिचालन से बाहर होने के बाद खाली हुए मार्गों पर मांग पूरी करने के लिए विमानन कंपनी घरेलू उड़ानों की संख्या बढ़ाना चाहती है।

राष्ट्रीय कंपनी वि​धि पंचाट के पास दिवालिया आवेदन दाखिल करने के बाद गो फर्स्ट ने 3 मई से उड़ानों का परिचालन बंद कर दिया है। गो फर्स्ट ने अपनी स्थिति के लिए पूरी तरह से पीडब्लू को दोषी ठहराया है। कंपनी का कहना है कि इंजन की आपूर्ति में देरी के कारण इसके 54 विमानों के बेड़े में से लगभग आधे ठप पड़े हैं।

विमानन विश्लेषण फर्म सीरियम के अनुसार, इं​डिगो में पीडब्ल्यू के इंजन वाले विमानों की संख्या 23 से बढ़कर 15 मई तक 36 हो गई। परिचालन से दूर कुल विमानों की संख्या इंडिगो में अब 25 से बढ़कर 37 हो गई है। इंडिगो को इंजन देने की समय-सीमा के बारे में पूछे जाने पर पीडब्ल्यू इंडिया के अ​धिकारी ने कहा कि कोविड महामारी से पैदा हुई चुनौतियों के बाद आपूर्ति श्रृंखला में अब सुधार आ रहा है।

अ​धिकारी ने कहा, ‘हमारा मानना है कि इस साल हालात सामान्य हो जाएंगे। इससे हमें नए इंजनों का उत्पादन बढ़ाने और मरम्मत में मदद मिलेगी। अल्पाव​धि कें हम अपने आपूर्तिकर्ताओं को प्रत्यक्ष तौर पर लॉजि​स्टिक संबं​धित मदद प्रदान कर रहे हैं।

हम अपनी एमआरओ (मैंटेनेंस, रिपेयर एवं ओवरहॉल) क्षमता भी बढ़ा रहे हैं तथा सेवा की उपलब्धता सुधारने पर भी दिया दे रहे हैं।’ इंडिगो का मानना है कि वह यदि सभी बंद विमानों को फिर से चालू करने में सक्षम रही तो रोजाना कम से कम 150 उड़ानों का संचालन कर सकेगी।

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement