facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

India-Britain FTA: मतभेदों को दूर करने का प्रयास, FTA पर हर सप्ताह बातचीत

Advertisement

वाणिज्य सचिव के इस बयान से ऐसी उम्मीद है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जब इस महीने के अंत तक भारत दौरे पर आएंगे तब दोनों देश व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।

Last Updated- October 13, 2023 | 10:53 PM IST
India-UK free trade agreement

भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत अग्रिम चरण में है। यह जानकारी वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल ने शुक्रवार को दी। उन्होंने कहा कि दोनों देश मतभेदों को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।

इससे पहले बड़थ्वाल ने इस बातचीत को गति देने के लिए पिछले हफ्ते लंदन में ब्रिटेन के वाणिज्य सचिव से मुलाकात की थी। दोनों अधिकारी इस सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में मुलाकात करेंगे और कठिन मुद्दों को हल करने के लिए बातचीत करेंगे।

इसके साथ ही बड़थ्वाल ने कहा, ‘मैं इस बात को जानता हूं कि यह काफी आगे बढ़ गई और बातचीत जारी है। हमें ये बातचीत खत्म होने तक इंतजार करना चाहिए। बातचीत का 13वां दौर चल रहा है और हम यह वार्ता अब हर सप्ताह कर रहे हैं।’

वाणिज्य सचिव के इस बयान से ऐसी उम्मीद है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जब इस महीने के अंत तक भारत दौरे पर आएंगे तब दोनों देश व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement