facebookmetapixel
Advertisement
ईरान युद्ध में US के 42 जेट और ड्रोन तबाह; F-15E, F-35A जैसे फाइटर जेट भी हुए नष्टRupee Record Low: रुपये में बड़ी गिरावट, डॉलर के मुकाबले पहली बार 96.89 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा₹135 पर ट्रेड कर रहा PSU Stock, लेकिन ब्रोकरेज को दिख रहा ₹200 का लेवल, खरीदें या होल्ड करें?Gold, Silver Price Today: सोने का वायदा भाव टूटा, चांदी में भी आई ₹2,889 की गिरावटइलेक्ट्रिक बस-ट्रकों को बढ़ावा देने की तैयारी, सरकार ला सकती है 1 अरब डॉलर की योजनाआज आखिरी मौका! ITC Hotels समेत 4 कंपनियां दे रही डिविडेंड और राइट्स इश्यू का फायदाStocks to watch today: Karnataka Bank से लेकर JSW Energy तक, आज ये शेयर करा सकते हैं कमाईStock Market Today: बाजार की कमजोर शुरुआत; सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसलाबाजार में सुस्ती, लेकिन Angel One और Care Ratings में दिख रहा बड़ा कमाई का मौका! ब्रोकरेज ने बताए TGT, SLबाजार में कमजोरी के बीच Airtel और Polycab में कमाई का मौका? एक्सपर्ट ने दिए ₹6,310 तक के टारगेट

मुंबई सीएसटी के सुधार को मिल ही गई रफ्तार

Advertisement
Last Updated- April 13, 2023 | 9:22 AM IST
Mumbai railway station upgrade

लंबी नियामकीय बाधाओं और देरी के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पुनर्विकास की योजना अब एक कदम आगे बढ़ी है। बिजनेस स्टैंडर्ड को मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना के लिए अहलूवालिया कांट्रैक्ट्स ने सबसे कम 2,450 करोड़ रुपये की बोली लगाई है।

कंस्ट्रक्शन कंपनी इस ठेके के लिए 3 अन्य दिग्गजों एनसीसी, लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) और एफ्कॉन इन्फ्रास्ट्रक्टर के साथ मुकाबला कर रही थी। सूत्रों ने कहा कि आहलूवालिया की बोली अन्य तीन की तुलना में उल्लेखनीय रूप से कम रही। एनसीसी ने करीब 3,700 करोड़ रुपये की बोली लगाई। वहीं एफ्कॉन ने इस परियोजना के लिए 3,900 करोड़ रुपये जबकि एलऐंडटी ने 4,100 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।

केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए1,800 करोड़ रुपये लागत का अनुमान लगाया था। अगर लगाई गई सबसे कम बोली को छोड़ दें तो अन्य कंपनियों ने केंद्र के अनुमान की तुलना में दोगुनी लागत आने का अनुमान लगाया था।

यह खबर प्रकाशित होने तक रेल मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था।

योजना के तहत पुनर्विकसित भवन हरित भवन होगा, जिसमें सौर ऊर्जा, कचरा प्रबंधन आदि की व्यवस्था होगी। यात्रियों के आने और जाने के अलग अलग टर्मिनल होंगे। इसके साथ ही इसमें वाणिज्यिक जगह, रेस्टोरेंट, लाउंज और रिटेल स्टोर आदि भी होंगे।

उम्मीद की जा रही है कि उन्नयन के बाद यह स्टेशन शहर की मेट्रो लाइन 3 से जुड़ जाएगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 7 महीने पहले कहा था कि यूनेस्को की वैश्विक धरोहर घोषित इस स्टेशन के विकास में धरोहर के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगा, जो एक प्रतिष्ठित इमारत है। उन्होंने कहा था कि ज्यादातर विकास स्टेशन परिसर के आसपास होगा। दरअसल हेरिटेज की बहाली के ज्यादातर कार्यों में मूल स्थल के अलावा बने निर्माण व विस्तार को हटाया जाना शामिल है। रेलवे ने हेरिटेज इलाके से ज्यादातर रेलवे कार्यालयों को बाहर ले जाने की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - April 13, 2023 | 9:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement