facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

PM मोदी को यदि तीसरा कार्यकाल मिला तो PLI योजना का बेहतर ढंग से होगा क्रियान्वयन

Advertisement

पेरिस स्थित बैंक सोसियाते जेनेराली ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा कि पीएलआई बेहतर ढंग से लागू होने पर भारत निर्यात का हब बनेगा।

Last Updated- April 30, 2024 | 9:54 PM IST
Congress-Communists are enemies in Kerala, good friends elsewhere: PM Modi कांग्रेस-कम्युनिस्ट केरल में दुश्मन, बाकी जगह अच्छे मित्र: PM मोदी

निवेशकों काे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को यदि तीसरा कार्यकाल मिलता है तो उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI Scheme) योजना का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन हो सकता है। पेरिस स्थित बैंक सोसियाते जेनेराली ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा कि पीएलआई बेहतर ढंग से लागू होने पर भारत निर्यात का हब बनेगा, सार्वजनिक पूंजीगत व्यय में वृद्धि होगी और सरकार संचालित उद्यमों का निजीकरण होगा।

देश में सात चरणों में होने वाले आम चुनावों की शुरुआत 19 अप्रैल से हुई। सोसियाते जेनेराली की रिपोर्ट के अनुसार, ‘जनमत सर्वेक्षणों में आम सहमति से भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पूर्ण बहुमत के साथ वापस आने की उम्मीद जताई गई है। इसके अनुसार दिसंबर में राज्य चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन के विजयी होने के बाद शेयर बाजार इस नीति के जारी रहने की आस लगा रही है। सरकार में बदलाव होने की स्थिति में 2004 की तरह अल्प अवधि में शेयर बाजार में गिरावट आ सकती है। हालांकि ऐसे में महत्त्वपूर्ण यह है कि मध्यम अवधि के लिए सरकार स्थिर रहे।’

फ्रांस के बैंकिंग समूह ने कहा कि 2018-19 के बाद निवेश चक्र में बदलाव जारी है जबकि इसमें कोविड महामारी के दौरान 2020 और 2021 के दौरान बाधा आई थी।

इस रिपोर्ट के अनुसार, ‘यह मोदी सरकार की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है कि उसने पिछले चार साल में पूंजीगत व्यय को करीब 100 फीसदी बढ़ा दिया। आने वाले समय में सरकार को राजकोषीय घाटे को तीन फीसदी के दायरे के करीब रखने के लिए वृद्धि की दर को कम करना पड़ सकता है। हालांकि आय वृद्धि की सतत मदद के लिए पूंजीगत व्यय की वृद्धि पर नजर रखनी होगी।’

सोसियाते जेनेराली ने बताया कि पीएलआई योजना को शुरू किए जाने के तीन वर्ष बाद यह अनुदान लिए जाने में गिरावट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सरकारी आंकड़े के अनुसार पीएलआई योजना से करीब 100 अरब डॉलर की बिक्री की गई है। यह बिक्री इस योजना की शुरुआत के अनुमान से करीब 20 फीसदी कम है।

हालांकि ऐपल आईफोन के अच्छे निर्यात और टेस्ला से संभावित बातचीत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ उल्लेखनीय सफलताएं हैं। लिहाजा भारत में अधिक विदेशी कंपनियों के विनिर्माण/ संचालन शुरू करने के साथ पीएलआई योजना के लक्ष्यों को वास्तविक रूप से हासिल करना देखने लायक रहेगा।’

Advertisement
First Published - April 30, 2024 | 9:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement