facebookmetapixel
BUY या SELL? कमजोर बाजार में एनालिस्ट ने बताए आज के 3 सबसे अहम स्टॉक्सदावोस में ट्रंप ने ग्रीनलैंड अधिग्रहण की मांग दोहराई, बल प्रयोग से इनकार कियाटाटा कम्युनिकेशंस ने गणेश लक्ष्मीनारायणन को MD और CEO नियुक्त किया; Q3 में लाभ 54% बढ़ाQ3 Results: जिंदल स्टेनलेस का लाभ 26.6% बढ़ा, जानें डॉ. रेड्डीज, एचपीसीएल समेत अन्य कंंपनियों का कैसा रहा रिजल्टEternal Q3 results: क्विक कॉमर्स की रफ्तार से मुनाफा 73% उछला, ब्लिंकइट ने पहली बार एबिटा लाभ कमायाएआई रेगुलेशन में जोखिम आधारित मॉडल अपनाएगा TRAI, कम जोखिम वाले उपयोग पर होगा स्व-विनियमनCAFE-3 नियमों में बड़ा बदलाव संभव: छोटी पेट्रोल कारों की विशेष छूट हटाने की तैयारी में BEE5 साल में सबसे कमजोर कमाई सत्र: सेंसेक्स कंपनियों की EPS ग्रोथ सुस्तIMF का अलर्ट: AI बना ग्लोबल ग्रोथ का नया इंजन, लेकिन ‘डॉट-कॉम’ जैसे बुलबुले का खतरा भीजिसकी कामना करें, सोच-समझकर करें: ‘नियम-आधारित व्यवस्था’ से परे की दुनिया

नवंबर में मुंबई हवाईअड्डे पर सबसे ज्यादा आवाजाही, 44.6 लाख यात्रियों ने की यात्रा

मुंबई हवाईअड्डे को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) के नाम से जाना जाता है। इसने पिछले महीने 28,679 हवाई यातायात की आवाजाही का प्रबंधन किया था।

Last Updated- December 11, 2023 | 11:50 PM IST
Operation Ajay: Indian plane leaves from Israel carrying 143 passengers including two Nepalese

मुंबई हवाईअड्डे पर पिछले महीने अब तक की सर्वाधिक आवाजाही दर्ज की गई। इस हवाईअड्डे के जरिये 44.6 लाख यात्रियों ने यात्रा की। यह संख्या पिछले साल नवंबर के 39 लाख यात्रियों की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है।

पिछले महीने त्योहार और क्रिकेट सीजन के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर बाकू, टोरंटो और विटारा-फ्रैंकफर्ट जैसे नए क्षेत्रों को शामिल करने के कारण हवाईअड्डे पर दमदार यातायात दर्ज किया था।

25 नवंबर को हवाई अड्डे पर सबसे ज्यादा गतिविधि देखी गई और 1,67,132 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई। इस संख्या में 1,20,000 घरेलू और 46,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय यात्री शामिल हैं। इस साल अक्टूबर में हवाई अड्डे ने 42.5 लाख से ज्यादा यात्रियों को संभाला था।

मुंबई हवाईअड्डे को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) के नाम से जाना जाता है। इसने पिछले महीने 28,679 हवाई यातायात की आवाजाही का प्रबंधन किया था। इसमें 20,000 से अधिक घरेलू और 7,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात की गतिविधियां शामिल हैं।

11 नवंबर को हवाई अड्डे पर सर्वाधिक 1,032 हवाई यातायात की आवाजाही देखी गई। हवाईअड्डे पर प्रत्येक प्रस्थान या आगमन को हवाई यातायात की गतिविधि के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।

मुंबई हवाई अड्डे के लिहाज से दिल्ली, बेंगलूरु और चेन्नई शीर्ष घरेलू गंतव्य थे। इसी तरह हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले यात्रियों के मामले में दुबई, लंदन और अबू धाबी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय विकल्प रहे।

First Published - December 11, 2023 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट