facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में ज्यादा बारिश का असर, खरीफ रकबा में कमी घटकर 3% से भी कमTechnical Picks: अगले 3-4 हफ्तों में ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई, 21% तक तेजी की उम्मीदMaruti की 50% मार्केट शेयर पर नजर, Brezza और EV पर बड़ा दांव; ब्रोकरेज बोले- 20% तक आ सकती है तेजीकमजोर नहीं, देर से संभला मॉनसून! अगस्त-सितंबर की बारिश बदल सकती है पूरे साल की तस्वीरManufacturing PMI: जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI गिरकर 53.5 पर, करीब 5 साल के निचले स्तर पर पहुंची फैक्ट्री गतिविधियांManipal Health Enterprises IPO Allotment: आज जारी होगा शेयर अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMP और लिस्टिंग की उम्मीद2030 के बाद Tata Steel का कच्चा माल कहां से आएगा? कंपनी ने खोला पूरा प्लान, शेयर पर कितना है टारगेटअलविदा ग्लास्गो, अब अहमदाबाद की बारी… भारत को मिली राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की बैटनStock Market Today: सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,550 के पार; जानें बाजार में तेजी की बड़ी वजहईरान पर हमला टलते ही रुपये को मिला बूस्ट, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे की बड़ी छलांग

नई औपचारिक नौकरियों का सृजन लगातार तीसरे महीने घटा

Advertisement

EPFO के आंकड़ों के मुताबिक कर्मचारी भविष्य निधि में नए मासिक सबस्क्राइबरों की संख्या अक्टूबर महीने में 16.7 प्रतिशत गिरकर 7,72,084 रह गई है, जो सितंबर में 9,26,934 थी।

Last Updated- December 20, 2023 | 10:46 PM IST
Employment in India

नई औपचारिक नौकरियों का सृजन लगातार तीसरे महीने घटा है। यह अक्टूबर में 7 माह के निचले स्तर पर पहुंच गया। इससे इस वित्त वर्ष में श्रम बाजार में गिरावट के संकेत मिलते हैं।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के बुधवार को जारी पेरोल के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कर्मचारी भविष्य निधि में नए मासिक सबस्क्राइबरों की संख्या अक्टूबर महीने में 16.7 प्रतिशत गिरकर 7,72,084 रह गई है, जो सितंबर में 9,26,934 थी।

इस साल मार्च में ईपीएफ में 7,57,792 सबस्क्राइबर शामिल हुए थे। ईपीएफ में अक्टूबर में शामिल 7,72,084 सबस्क्राइबरों में 18 से 28 साल के युवाओं की संख्या बढ़कर 68.7 प्रतिशत (5,30,884) हो गई है, जबकि इसके पहले महीने में इनकी हिस्सेदारी 68.5 प्रतिशत थी।

यह अहम होता है क्योंकि इस आयु वर्ग के सबस्क्राइबर सामान्यतया नौकरी के बाजार में पहली बार आने वाले लोग होते हैं और इससे तेजी का पता चलता है। बहरहाल 35 साल से ज्याद आयु वर्ग के सबस्क्राइबरों की हिस्सेदारी घटकर 15.9 प्रतिशत रह गई है, जो इस अवधि के दौरान 16.1 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - December 20, 2023 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement