facebookmetapixel
Advertisement
एन चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन, Tata Group शेयरों में दिखा जोश, मार्केट कैप ₹20,286 करोड़ बढ़ाफाइनेंस आसान होने से अब सस्ती नहीं, फीचर से भरी टॉप बाइक चाहते हैं ग्राहक; TVS मोटर ने किया दावाNSE IPO: दमानी, रामदेव अग्रवाल, मोतीलाल ओसवाल से लेकर गोपालकृष्णन तक, इन दिग्गजों के पास हैं करोड़ों के शेयरSBI Share: PSU शेयर में निवेश का मौका! 44% तक रिटर्न संभव, एनालिस्ट ने बताए तेजी के ट्रिगर्सNSE IPO: पहले दिन 43 फीसदी भरा, 21 सितंबर तक लगा सकते हैं बोलीकम नहीं हो रहा टाटा ग्रुप में मचा घमासान, नोएल टाटा ने चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति पर जताया कड़ा विरोधघर खरीदने की तैयारी में 50% खरीदार! ₹50 लाख से ₹1.5 करोड़ की प्रॉपर्टी पहली पसंदगोल्ड $10,000 तक, SIP फ्लो और स्मॉलकैप पर बड़ा दांव: क्रिस वुड ने बताया भारतीय मार्केट का प्लेबुकटाटा संस पर बड़ा फैसला, लिस्टिंग को हरी झंडी; एन चंद्रशेखरन बने रहेंगे चेयरमैनEPFO की नई ₹25,000 वेतन सीमा से बदलेगी सैलरी! क्या आपके हाथ में आएंगे कम पैसे?

रेलिगेयर के लिए बर्मन परिवार की खुली पेशकश

Advertisement

बर्मन परिवार एफएमसीजी प्रमुख डाबर इंडिया का भी संस्थापक है और इस खुली पेशकश के पूरा होने के बाद आरईएल का नियंत्रण लेने का इरादा रखता है।

Last Updated- September 25, 2023 | 10:24 PM IST
Government expressed concern over delay in AGM of Religare Enterprises, demanded investigation from SEBI रेलिगेयर एंटरप्राइजेज की AGM में विलंब पर इनगवर्न ने जताई चिंता, सेबी से की जांच की मांग

बर्मन परिवार ने सोमवार को 2,116 करोड़ रुपये में रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (आरईएल) में 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए खुली पेशकश की घोषणा की।

बर्मन परिवार अपनी समूह संस्थाओं- एमबी फिनमार्ट प्राइवेट लिमिटेड, पूरन एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड, वीआईसी एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड और मिल्की इन्वेस्टमेंट ऐंड ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से आरईएल में 21 फीसदी हिस्सेदारी रखता है। यह इसे सबसे बड़ा शेयरधारक बनाता है।

संस्थान फिलहाल 235 रुपये प्रति शेयर के अंकित मूल्य पर 90,042,541 शेयर खरीदना चाह रही है। बर्मन परिवार एफएमसीजी प्रमुख डाबर इंडिया का भी संस्थापक है और इस खुली पेशकश के पूरा होने के बाद आरईएल का नियंत्रण लेने का इरादा रखता है।

डाबर इंडिया के मानद चेयरमैन आनंद सी बर्मन ने कहा, ‘प्रस्तावित लेनदेन एक अग्रणी वित्तीय सेवा मंच बनाने के हमारे नजरिए के अनुरूप है। इसमें कर्ज, ब्रोकिंग और स्वास्थ्य बीमा सेवा शामिल है। हम आश्वस्त हैं कि आरईएल सही मंच है और निरंतर सफलता के लिए तैयार है। हमारे मार्गदर्शन से आरईएल भारत के प्रतिष्ठित वित्तीय सेवा प्लेटफार्मों में से एक बनने की अपनी यात्रा जारी रखेगी।’

परिवार के पास अंतरिम अवधि के दौरान आरईएल के निदेशक मंडल में निदेशकों की नियुक्ति करने और आरईएल का नियंत्रण संभालने के लिए सभी उपाय करने का अधिकार सुरक्षित है। जेएम फाइनैंशियल लिमिटेड अधिग्रहणकर्ताओं के लिए विशेष वित्तीय सलाहकार के रूप में काम करेगा।

Advertisement
First Published - September 25, 2023 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement