facebookmetapixel
Advertisement
RBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफकमर्शियल LPG सिलेंडर ₹200 से ज्यादा सस्ता, दिल्ली-कोलकाता में घटे दाम; होटल-रेस्तरां को बड़ी राहतब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में भारत के सरकारी बॉन्ड की एंट्री फिर टली, निवेशकों की बढ़ी चिंतागिफ्ट सिटी में ग्लोबल शेयरों की ट्रेडिंग हुई दोगुनी, पहली तिमाही में ₹1.93 अरब डॉलर पहुंचा ट्रेडभारत का R&D खर्च बढ़ा, लेकिन GDP के मुकाबले हिस्सेदारी सिर्फ 0.84%; चीन और ब्राजील से पीछेइलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, 7 महीनों में 10 लाख से ज्यादा EV बिके; TVS सबसे आगे

BSE में Bankex की एक्सपायरी अब सोमवार को होगी

Advertisement

एनएसई का निफ्टी-50 गुरुवार को एक्सपायर होता है, वहीं बैंक निफ्टी की एक्सपायरी 6 सितंबर से बुधवार को होगी, जो अभी गुरुवार को होती है।

Last Updated- August 31, 2023 | 9:58 AM IST
IOC, ONGC, GAIL fined for failing to comply with listing norms

बीएसई ने बैंकेक्स (BSE Bankex) डेरिवेटिव अनुबंध की एक्सपायरी 16 अक्टूबर से शुक्रवार के बजाय सोमवार को करने का फैसला लिया है। एक्सचेंज ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीएसई ने बाजार से मिले फीडबैक का हवाला देते हुए कहा, एसऐंडपी बीएसई बैंकेक्स की सोमवार को होने वाली एक्सपायरी के अनुबंध 13 अक्टूबर को सृजित होंगे और 16 अक्टूबर को ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे।

सेंसेक्स डेरिवेटिव अनुबंधों की एक्सपायरी शुक्रवार को होती रहेगी। एक्सचेंज ने दोबारा पेश सेंसेक्स व बैंकेक्स एफऐंडओ अनुबंधों की एक्सपायरी का विकल्प शुक्रवार को चुना था ताकि बाजार की अगुआ एनएसई से एक्सपायरी का दिन अलग हो। 25 अगस्त को हुई एक्सपायरी वाले बैंकेक्स की ट्रेडेड वैल्यू 4 करोड़ रुपये रही, जो एक हफ्ते पहले 1.7 करोड़ रुपये रही थी।

वॉल्यूम में इजाफा करने के लिए बदलाव

पिछले दो महीने में एनएसई व बीएसई अपनी लोकप्रिय डेरिवेटिव योजनाओं के लिए एक्सपायरी का दिन अलग-अलग कर रही है ताकि वॉल्यूम में इजाफा हो सके। चूंकि ट्रेडर एक्सपायरी के दिन ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं, ऐसे में इस कदम से वॉल्यूम में इजाफा होने की संभावना है।

एक्सचेजों ने पहले कहा था कि संतुलित मार्केट डेवलपमेंट और संकेंद्रण का जोखिम टालने के लिए वह ऐसे कदम उठा रहा है। एनएसई का निफ्टी-50 गुरुवार को एक्सपायर होता है, वहीं बैंक निफ्टी की एक्सपायरी 6 सितंबर से बुधवार को होगी, जो अभी गुरुवार को होती है।

इस बीच, निफ्टी फाइनैंशियल सविसेज के अनुबंध मंगलवार को एक्सपायर होते हैं। एनएसई ने पहले बैंक निफ्टी की एक्सपायरी बीएसई बैंकेक्स की मौजूदा समयसारणी के मुताबिक शुक्रवार को करने का फैसला लिया था, लेकिन बाद में इस कदम को वापस ले लिया।

बाजार के विस्तार के चलते मिली बीएसई को कामयाबी 

जुलाई में एनएसई के एफऐंडओ का रोजाना औसत कारोबार 303 लाख करोड़ रुपये रहा और इसमें मासिक आधार पर 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई। बीएसई डेरिवेटिव का रोजाना औसत कारोबार 4.4 लाख करोड़ रुपये रहा, जो इससे एक महीने पहले के मुकाबले 4.4 गुना ज्यादा है।

बाजार पर नजर रखने वालों का कहना है कि डेरिवेटिव में बीएसई को कामयाबी बाजार के विस्तार के चलते मिली है, न कि एनएसई की बाजार हिस्सेदारी में सेंध लगाकर।

Advertisement
First Published - August 31, 2023 | 9:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement