facebookmetapixel
Advertisement
₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेप्राइमरी मार्केट में बंपर हलचल: 7 से 15 सितंबर के बीच खुलेंगे 11 IPOs, ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारीविदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहीं

बतौर सीएफओ अजय गोयल की Vedanta में वापसी

Advertisement

बतौर कार्यवाहक मुख्य वित्तीय अधिकारी वेदांत के साथ गोयल का पिछला कार्यकाल अक्टूबर 2021 से इस साल अप्रैल तक था।

Last Updated- October 24, 2023 | 10:49 PM IST
vedanta demerger

अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल के स्वामित्व वाले खनन समूह द्वारा हाल ही में कारोबार अलग करने की बड़ी योजना की घोषणा के बाद अनुभवी वित्त पेशेवर अजय गोयल नए मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में फिर से वेदांत में शामिल हो गए हैं। गोयल की नियुक्ति 30 अक्टूबर से प्रभावी होगी।

वेदांत के साथ यह उनका दूसरा कार्यकाल है क्योंकि निवर्तमान सीएफओ सोनल श्रीवास्तव ने पांच महीने में ही इस्तीफा दे दिया है।

वेदांत ने कहा कि गोयल की वापसी कंपनी के ‘घरवापसी’ नामक पुनर्नियुक्ति कार्यक्रम का हिस्सा है। इसे दो साल से भी कम समय पहले पेश किया गया था।

बतौर कार्यवाहक मुख्य वित्तीय अधिकारी वेदांत के साथ गोयल का पिछला कार्यकाल अक्टूबर 2021 से इस साल अप्रैल तक था। इस छोटी-सी अवधि के दौरान गोयल ने संकटग्रस्त एड-टेक कंपनी बैजूस में मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में कार्य किया।

होल्सिम छोड़कर कंपनी में शामिल हुईं श्रीवास्तव ने वेदांत प्रबंधन को लिखे पत्र में इस्तीफा देने के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है।

वेदांत के पास 2021 से इसके वित्त विभाग में कोई स्थिर नेतृत्व नहीं रहा है। जीआर अरुण कुमार ने फरवरी 2021 में बतौर मुख्य वित्तीय अधिकारी कंपनी छोड़ दी थी। उसी वर्ष अक्टूबर में गोयल को कार्यवाहक क्षमता में सीएफओ के रूप में नियुक्त किया गया था।

श्रीवास्तव का जाना और गोयल की वेदांत में वापसी ऐसे महत्वपूर्ण समय में हो रही है, जब कंपनी ने अपने कारोबारों को अलग करने की योजना की घोषणा की है। वेदांत ने अंततः अपने कारोबारों को छह अलग-अलग कंपनियों के रूप में सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कारोबार अलग करने के अलावा गोयल को ऋण और परिसंपत्ति से कमाई की प्रस्तावित योजना के संबंध में भी चिंता का समाधान करना होगा।

Advertisement
First Published - October 24, 2023 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement