facebookmetapixel
Advertisement
होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स आईपीओ आज से खुला, ₹2600 जुटाने का प्लान, निवेश करें या छोड़ दें?फेड से राहत की उम्मीद ने बढ़ाई सोने-चांदी की चमक, MCX पर दोनों के भाव चढ़ेसरकारी बैंकों के लिए सुधारों का नया खाका, ‘विकसित भारत’ के बैंकिंग रोडमैप पर होगा मंथनL&T का बड़ा डिफेंस प्लान! रडार से लेजर हथियार तक बढ़ाएगी ताकत, इलेक्ट्रॉनिक्स में ₹5,000 करोड़ निवेश की तैयारीFY27 की पहली तिमाही में बुकिंग घटी, DLF की बिक्री 94% लुढ़की; जानिए किस कंपनी ने मारी बाजीPM सूर्य घर में बड़े बदलाव की तैयारी! रूफटॉप सोलर के साथ बैटरी स्टोरेज जोड़ने का सुझावMuthoot FinCorp Q1 Result: मुथूट फिनकॉर्प की कमाई में बंपर उछाल, मुनाफा 3 गुना बढ़ा; IPO से जुटाने की तैयारी ₹3,000 करोड़Opening Bell: शेयर बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक टूटा; Nifty 24,300 के करीब; PSU बैंक शेयरों में दबावEV खरीदने वालों की कतार लंबी! जुलाई में इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री 88% बढ़ी, कंपनियां मांग पूरी करने में नाकामStocks to Watch Today: रिलायंस-रोल्स रॉयस की बड़ी डील से लेकर BEML के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों में दिख सकता है एक्शन

नए साल से बंद हो सकती है आपकी UPI Id, ये है वजह

Advertisement

NPCI के सर्कुलर के अनुसार, 31 दिसंबर 2023 के बाद कई UPI यूजर्स की आईडी बंद हो सकती है। ऐसे में लोगों को पेमेंट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Last Updated- December 30, 2023 | 11:16 AM IST
Transactions through UPI linked RuPay cards doubled, transactions worth Rs 63,825 crore UPI से जुड़े रुपे कार्ड से लेनदेन दोगुना, 63,825 करोड़ रुपये का हुआ ट्रांजैक्शन
Representative Image

निफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर है। 1 जनवरी 2024 से आपकी UPI आईडी डीएक्टिवेट हो सकती है। ऐसा होने पर आप न तो पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे और न ही रिसीव कर पाएंगे।

NPCI ने जारी किया था सर्कुलर

यूपीआई आईडी बंद होने को लेकरनेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 7 नवंबर को एक सर्कुलर जारी किया था। इसमें जानकारी दी थी कि 31 दिसंबर 2023 के बाद कई UPI यूजर्स की आईडी बंद हो सकती है। ऐसे में लोगों को पेमेंट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: 2024 में Apple का धमाका, iPhone 16 से लेकर Vision Pro जैसे ला रहा कई कमाल के प्रोडक्ट

जानें क्यों होगी UPI आईडी डीएक्टिवेट

NPCI के द्वारा जारी किए सर्कुलर के मुताबिक, जिन यूजर्स ने पिछले एक साल से अपनी यूपीआई आईडी का इस्तेमाल नहीं किया है या जिनकी आईडी इनएक्टिव है, उन सभी की आईडी 1 जनवरी 2024 से काम नहीं करेगी।

तुरंत करें अपनी आईडी को एक्टिव

अगर आप अपनी आईडी को डीएक्टिवेट होने से बचाना चाहते हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि एक साल में कम से कम एक बार आपने अपनी आईडी का इस्तेमाल किया हो। साथ ही अपनी UPI आईडी से लिंक फोन नंबर की भी जांच करनी होगी और कंफर्म करना होगा कि यह तीन महीने से ज्यादा इनएक्टिव नहीं है।

यह भी पढ़ें: प्रमुख स्मार्टफोन, टैबलेट और स्मार्ट टीवी ब्रांड खो रहे बाजार हिस्सेदारी

NPCI ने अपने सर्कुलर में TPAP और PSP बैंकों को उन यूजर्स की UPI Id, संबंधित यूपीआई नंबर और फोन नंबर की पहचान करने का निर्देश दिया है जिन्होंने एक साल से अपनी UPI आईडी से कोई फाइनेंशियल या नॉन- फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन नहीं किया है।

Advertisement
First Published - December 30, 2023 | 11:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement