facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत

Tata Motors मजबूत मांग के बीच क्षमता विस्तार पर दे रही जोर, सिएरा और पंच फेसलिफ्ट से ग्रोथ को रफ्तार!

Advertisement

मंगलवार को टाटा मोटर्स ने पंच फेसलिफ्ट पेट्रोल और सीएनजी वर्जन पेश किए, जिनकी शुरुआती कीमत 5.5 लाख रुपये है

Last Updated- January 13, 2026 | 10:47 PM IST
Tata Motors

भारत की तीसरी सबसे बड़ी यात्री वाहन (पीवी) निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स उत्पादन बढ़ाने, संयंत्र परिचालन से जुड़ी बाधाओं को दूर करने पर जोर दे रही है। उसे हाल में पेश की गई सिएरा की मजबूत मांग दिख रही है और अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी पंच के नए कलेवर के लिए भी आकर्षण दिख रहा है।

इसके अलावा, पंच सीएनजी का इस कैटेगरी में पहला ऑटोमैटिक वेरिएंट पेश किया गया है। इससे यह कार (जिसकी पहले से ही लगभग 45 प्रतिशत बिक्री स्वच्छ तकनीक यानी ईवी और सीएनजी से होती है) अब 50 प्रतिशत हिस्सेदारी पार कर जाएगी।

भारत का यात्री वाहन (पीवी) बाजार 2025 में रिकॉर्ड थोक बिक्री पर पहुंच गया। इसमें बिक्री अनुमानित 45.5 लाख वाहनों को पार कर गई और जीएसटी में कमी के बाद नई मांग की मदद से लगभग छह प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। लेकिन वाहन निर्माता उत्पादन की चुनौती का सामना कर रहे हैं। उन्हें क्षमता में कमी से जूझना पड़ रहा है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ शैलेश चंद्रा का कहना है, ‘हमारे अधिकांश संयंत्र पूरी क्षमता से या उसके करीब काम कर रहे हैं। मजबूत और निरंतर मांग को पूरा करने के लिए – खासकर एसयूवी और स्वच्छ ईंधन वेरिएंट के लिए, हम मौजूदा संयंत्रों की बाधाओं को तेजी से दूर कर रहे हैं, भागीदार क्षमताओं का इस्तेमाल कर रहे हैं और जहां व्यावहारिक है, वहां ब्राउनफील्ड विस्तार की योजना बना रहे हैं।’

मंगलवार को टाटा मोटर्स ने पंच फेसलिफ्ट पेट्रोल और सीएनजी वर्जन पेश किए, जिनकी शुरुआती कीमत 5.5 लाख रुपये है।

Advertisement
First Published - January 13, 2026 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement