facebookmetapixel
16वां वित्त आयोग: राज्यों की कर हिस्सेदारी 41% बरकरार, जीडीपी योगदान बना नया मानदंडBudget 2026: मजबूत आर्थिक बुनियाद पर विकास का रोडमैप, सुधारों के बावजूद बाजार को झटकाBudget 2026: TCS, TDS और LSR में बदलाव; धन प्रेषण, यात्रा पैकेज पर कर कटौती से नकदी प्रवाह आसानBudget 2026: खाद्य सब्सिडी में 12.1% का उछाल, 81 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा मुफ्त राशनBudget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैप

Tata Motors auto sales : टाटा मोटर्स की कुल घरेलू बिक्री मार्च में तीन फीसदी बढ़ी

Last Updated- April 01, 2023 | 5:20 PM IST
Tata Motors

घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स की मार्च में घरेलू बाजार में थोक बिक्री तीन फीसदी बढ़कर 89,351 इकाई हो गई। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में बिक्री आंकड़े जारी करते हुए कहा कि मार्च, 2022 में उसने 86,718 इकाइयों की बिक्री की थी।

टाटा मोटर्स के मुताबिक, पिछले महीने उसने घरेलू बाजार में 44,044 यात्री वाहनों की बिक्री की जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 42,293 इकाई का था। मार्च में उसकी वाणिज्यिक वाहन बिक्री एक साल पहले के 47,050 वाहनों से मामूली रूप से गिरकर 46,823 वाहन पर आ गई।

वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कंपनी की कुल घरेलू बिक्री 9,31,957 इकाई की रही जो वित्त वर्ष 2021-22 के 6,92,554 इकाई की तुलना में 35 फीसदी अधिक है। इस वित्त वर्ष में टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों की बिक्री 3,70,372 इकाई से 45 फीसदी बढ़कर 5,38,640 इकाई हो गई।

टाटा मोटर्स पैसेंजर वेहिकल्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भारत में यात्री वाहनों की बिक्री का नया रिकॉर्ड बना है। उन्होंने कहा कि महामारी के कारण लंबित मांगों के आने, नए मॉडल पेश किए जाने और सेमीकंडक्टर की स्थिति सुधरने से इस तेजी को बल मिला।

First Published - April 1, 2023 | 5:20 PM IST

संबंधित पोस्ट