facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत; IMD ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’एक ही कंपनी, एक जैसी सैलरी फिर भी क्यों नहीं मिलता एक बराबर लोन? एक्सपर्ट्स से समझें इसके पीछे का गणितविदेश जाने का है प्लान? Visa Apply करने से पहले ITR को लेकर जान लें ये बड़ी बातयूपी में जरूरत का आधा मिल रहा है खाद, सरकार का दावा-कोई कमी नहींEquity Funds: टूटते बाजार में भी दिखा दम, FY26 में ₹3.47 लाख करोड़ का निवेश; फ्लेक्सी-कैप पहली पसंदचीन के पड़ोस में भारत बेच रहा स्वदेशी मिसाइलें, फिलीपींस, वियतनाम समेत कई देश बने ग्राहकFund Review: ₹10,000 की SIP से बने ₹1.86 करोड़, 19 साल में HDFC Midcap Fund का AUM ₹1 लाख करोड़ के पारCult.fit IPO: फिटनेस कंपनी Cult.fit लाएगी IPO, ₹950 करोड़ जुटाने की तैयारीWhatsApp ला रहा नया Green Dot फीचर! अब बिना चैट खोले तुरंत पता चलेगा कौन है ऑनलाइनमुंबई की बारिश बनी कमाई का जरिया! भारत का पहला RainMumbai कॉन्ट्रैक्ट 30% उछला

Siam ने सरकार से की कम-कार्बन उत्सर्जन वाले दोपहिया वाहनों पर GST कटौती की मांग

Advertisement

Siam ने पत्र में लिखा है कि भारत को सभी दोपहिया वाहनों पर GST को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करना चाहिए, जो इंडस्ट्री की एक लंबे समय से चली आ रही मांग है।

Last Updated- June 12, 2024 | 2:24 PM IST
ई-दोपहिया पर स​ब्सिडी जारी रखने की मांग, Demand to continue subsidy on e-two-wheeler

GST on two-wheelers: सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (Siam) ने भारी उद्योग मंत्रालय से कम-कार्बन उत्सर्जन वाले दोपहिया वाहनों पर वस्तु और सेवा कर (GST) में कटौती की मांग की है। सायम (Siam) ने इस प्रस्ताव के लिए केंद्रीय मंत्रालय को लेटर लिखा है।

सायम की इस मांग में इंटर्नल कंबस्टन इंजन (ICE) फ्लेक्स-फ्यूल टू व्हीलर्स, ICE कंपोज्ड नेचुरल गैस (CNG) टू व्हीलर, 350 से ज्यादा cc वाले दोपहिया वाहनों पर बिना किसी उपकर (cess ) के 28 से घटाकर 18 फीसदी GST शामिल है। प्रस्ताव में कहा गया है कि सभी दोपहिया वाहनों के लिए GST बेस रेट को 18 फीसदी तक घटाया जाए।

घटाया जाए दोपहिया वाहनों के लिए GST बेस रेट

जब सभी दोपहिया वाहनों के लिए GST बेस रेट को 18 फीसदी तक घटा दिया जाता है, तब कम-कार्बन उत्सर्जन वाले दोपहिया वाहनों के लिए GST को 12 फीसदी तक और घटाने की जरूरत है, ताकि सामान्य दोपहिया वाहनों और कम-कार्बन दोपहिया वाहनों के बीच एक अंतर बना रहे।

Siam का कहना है कि यह इस मांग को पूरा करने का सबसे सीधा और साफ तरीका है। इसमें सब्सिडी की भी जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें: Apple Export: भारत से iPhone निर्यात अप्रैल-मई में 2 बिलियन डॉलर तक पहुंचा

Bajaj Auto को होगा फायदा, ला रहा पहला CNG इलेक्ट्रिक स्कूटर

अगर इसे लागू किया जाता है, तो इससे बजाज ऑटो (Bajaj Auto) को फायदा होगा, जो बहुत जल्द एक सीएनजी-चालित इलेक्ट्रिक स्कूटर (CNG-powered electric scooter) लॉन्च करने वाला है। बजाज पहले से ही ई-स्कूटर में तीसरी सबसे बड़ी कंपनी हैं, जिसपर GST केवल 5 फीसदी है।

भारत के मुकाबले अन्य देशों में कम लगती है GST

अपने लेटर में, भारत में सभी प्रमुख वाहन और वाहन इंजन मैन्युफैक्चरर का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे बड़ी राष्ट्रीय संस्था सायम (Siam) ने भारत में दोपहिया वाहनों पर ज्यादा GST टैक्स को भी उजागर किया है, जो अन्य देशों की मुकाबले ज्यादा है। भारत में 28 फीसदी GST लगता है, जबकि ब्राजील में 9.25 फीसदी, वियतनाम में 10 फीसदी, थाईलैंड में 7 फीसदी और इंडोनेशिया में 11 फीसदी GST है।

Siam ने पत्र में आगे लिखा है कि भारत को सभी दोपहिया वाहनों पर GST को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करना चाहिए, जो इंडस्ट्री की एक लंबे समय से चली आ रही मांग है।

एक प्रमुख दोपहिया कंपनी के सीनियर अधिकारी का कहना है कि कम-कार्बन उत्सर्जन वाले दोपहिया वाहनों के लिए यह दुनिया का पहला कदम भारत को तेजी से एक ग्रीन और ज्यादा ईंधन-कुशल देश बनाने की दिशा में अग्रसर करेगा, जो किसी अन्य तरीके से संभव नहीं है।

CNG वाहन चलाने के लिए के लिए ऑपरेटिंग खर्च पेट्रोल उत्सर्जन के मुकाबले आधा होता है और इलेक्ट्रिक वाहन स्तरों के करीब होता है। इसमें इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों से जुड़ी सुरक्षा, रेंज, चार्जिंग और बैटरी से जुड़ी चिंताएं भी नहीं होती हैं।

Advertisement
First Published - June 12, 2024 | 2:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement