facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

खुलासा नियमों के उल्लंघन पर ओला इलेक्ट्रिक को सेबी की चेतावनी

Advertisement

लिस्टिंग ऑब्लिगेशन ऐंड डिस्क्लोजर रीक्वायरमेंट्स (एलओडीआर) नियमन के तहत सूचीबद्ध कंपनी को ऐसी जानकारी सबसे पहले शेयर बाजारों को देनी होती है।

Last Updated- January 09, 2025 | 10:55 AM IST
Ola Electric sales

बाजार नियामक सेबी ने खुलासा नियमों के उल्लंघन पर इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को प्रशासनिक चेतावनी जारी की है। नियामक ने कहा कि कंपनी के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक भाविश अग्रवाल ने शेयर बाजारों को औपचारिक जानकारी देने से काफी पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कंपनी की विस्तार योजनाओं का ऐलान किया था।

कंपनी ने 2 दिसंबर को कंपनी के स्वामित्व वाले स्टोर नेटवर्क को चार गुना करने की योजना का ऐलान किया था। कंपनी का शेयर कारोबारी सत्र के दौरान चार फीसदी फिसल गया था। लेकिन अंत में ज्यादातर नुकसान की भरपाई करते हुए मामूली बढ़त के साथ करीब 79.54 रुपये पर बंद हुआ।

लिस्टिंग ऑब्लिगेशन ऐंड डिस्क्लोजर रीक्वायरमेंट्स (एलओडीआर) नियमन के तहत सूचीबद्ध कंपनी को ऐसी जानकारी सबसे पहले शेयर बाजारों को देनी होती है। 7 जनवरी को जारी चेतावनी पत्र में नियामक ने कहा कि कंपनी शेयर बाजारों और सभी निवेशकों को समयबद्ध तरीके से सूचना देने में नाकाम रही।

सेबी ने कहा कि इस उल्लंघन को गंभीरता से लिया गया है और कंपनी को अनुपालन के मानकों में सुधार के लिए भविष्य में सावधान रहने की सलाह दी गई है जिसमें नाकाम होने पर प्रवर्तन की कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

Advertisement
First Published - January 8, 2025 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement