facebookmetapixel
Advertisement
संप्रभुता, व्यावहारिकता और विकल्प: भारत के लिए जोखिम और समझदारी के बीच का संतुलनEditorial: ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का ‘हथौड़ा’ और आगे की राहसुरक्षा के नाम पर अव्यवस्था और ‘चीनी’ रोबोडॉग का स्वदेशी दावा, AI इम्पैक्ट समिट पर उठे गंभीर सवालGDP Rebasing: नए आधार वर्ष से GDP की नई सीरीज तैयार, पर WPI को लेकर अर्थशास्त्रियों में मतभेदEnergy Growth: सरकारी तेल कंपनियों ने खोला खजाना, बीते 10 महीनों में खर्च किए ₹1.07 लाख करोड़US-India Trade: ट्रंप के पास हैं कई व्यापारिक हथियार, धारा 301 और 232 से बढ़ सकती है भारत की टेंशनIDFC First Bank में 590 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी, सरकारी खातों में हेरफेर से मचा हड़कंपMutual Funds: ‘मेगा फंड्स’ का बढ़ा दबदबा, ₹1 लाख करोड़ के क्लब में शामिल हुई तीन और बड़ी योजनाएंSME Growth: अब छोटी कंपनियां भी बना रहीं कर्मचारियों को करोड़पति, ईसॉप्स का बढ़ रहा है क्रेजMarket Alert: क्या सोना-चांदी बनेंगे निवेशकों के लिए सुरक्षित ढाल? ट्रंप के फैसले से मची हलचल

Retail auto sales: त्योहारी मांग से खुदरा वाहनों की बिक्री 12%बढ़ी, मात्र 42 दिन में ही बिक गईं 42.88 लाख गाड़ियां

Advertisement

Retail auto sales: इस वर्ष त्योहारी अवधि में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 6,03,009 यूनिट हो गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 5,63,059 यूनिट था।

Last Updated- November 15, 2024 | 4:45 PM IST
Auto Sales

Retail auto sales: देश में इस साल 42 दिन की त्योहारी अवधि में वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 42,88,248 इकाई हो गई। डीलरों के संगठन फाडा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गत वर्ष इस त्योहारी अवधि में 38,37,040 वाहनों का पंजीकरण हुआ था।

वाहन डीलर संघों के महासंघ (फाडा) के अध्यक्ष सी.एस. विग्नेश्वर ने कहा, ‘‘नवरात्रि की शुरुआत से ही हमने उल्लेखनीय वृद्धि देखी जो हमारे पूर्वानुमानित लक्ष्य के करीब पहुंच गई है। इस अवधि में 42.88 लाख वाहनों का पंजीकरण हुआ, जो पिछले वर्ष के 38.37 लाख वाहनों की तुलना में 11.76 प्रतिशत अधिक है।’’

इस वर्ष त्योहारी अवधि में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 6,03,009 यूनिट हो गई, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 5,63,059 यूनिट था। विग्नेश्वर ने कहा कि मांग में वृद्धि तथा बाजार में उपलब्ध अभूतपूर्व छूट से यात्री वाहनों की बिक्री में सुस्ती के बाद तेजी लौटी है। इस वर्ष 42 दिन की अवधि में दोपहिया वाहनों का पंजीकरण पिछले वर्ष की तुलना में 14 प्रतिशत बढ़कर 33,11,325 यूनिट हो गया।

Also read: देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी NCDs से जुटाएगी 3000 करोड़ रुपये, स्टॉक्स पर रखें नजर; 1 साल में मिला 23% रिटर्न

विग्नेश्वर ने बताया कि दोपहिया वाहनों की बिक्री में मुख्य रूप से मजबूत ग्रामीण मांग का योगदान रहा। इस दौरान वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री सालाना आधार पर एक प्रतिशत बढ़कर 1,28,738 यूनिट हो गई। दूसरी ओर, तिपहिया वाहनों की बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 1,59,960 यूनिट हो गई। हालांकि, ट्रैक्टर की बिक्री सालाना आधार पर दो प्रतिशत घटकर 85,216 यूनिट रह गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 86,640 यूनिट थी। फाडा ने कहा कि ये आंकड़े देशभर के 1,430 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में से 1,368 से एकत्र किए गए हैं।

Advertisement
First Published - November 15, 2024 | 4:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement