facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: IREDA से लेकर RIL और Infosys तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स में रखें नजरअगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटाया

निसान से 51% हिस्सेदारी खरीदने के बाद रेनॉ इंडिया अब चेन्नई संयंत्र को पूरी तरह से करेगी इस्तेमाल

Advertisement

कंपनी फिलहाल घरेलू वाहनों की पेशकश, निर्यात और ठेके पर विनिर्माण के लिए चेन्नई संयंत्र की करीब 50 फीसदी क्षमता का उपयोग कर रही है।

Last Updated- July 23, 2025 | 10:35 PM IST
renault
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

रेनॉ निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आरएनएआईपीएल) में निसान की 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने वाली फ्रांस की कार विनिर्माता रेनॉ को फिलहाल किसी साझेदार की तलाश नहीं है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंपनी अगले कुछ वर्षों में अपने चेन्नई संयंत्र की पूरी क्षमता का दोहन करना चाहती है। कंपनी फिलहाल घरेलू वाहनों की पेशकश, निर्यात और ठेके पर विनिर्माण के लिए चेन्नई संयंत्र की करीब 50 फीसदी क्षमता का उपयोग कर रही है।

कंपनी ने बुधवार को 6.2 से 8.4 लाख रुपये की कीमत वाली अगली पीढ़ी की ट्राइबर बाजार में उतारी है। बीते पांच वर्षों में कंपनी ने पहली बार कोई प्रमुख वाहन बाजार में उतारा है।

रेनॉ इंडिया का अपने डिजाइन, इंजीनियरिंग, विनिर्माण और वाणिज्यिक (सेल्स ऐंड सर्विस नेटवर्क) संचालन के लिए एकीकृत मॉडल है। कंपनी के प्रबंध निदेशक वेंकटराम मामिलापल्ले ने कहा, ‘हम किसी भी अन्य भारतीय वाहन के मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) की तरह ही हैं।’ उन्होंने कहा कि रेनॉ इंडिया को फिलहाल किसी दूसरे भागीदार की तलाश नहीं है। 

इस साल की शुरुआत में रेनॉ ने संकेत दिया था कि वह निसान मोटर कंपनी से रेनॉ निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी और ममिलापल्ले ने कहा कि लेनदेन लगभग पूरा हो गया है और अगले कुछ हफ्तों में पूरा हो जाना चाहिए। रेनॉ अब अगले कुछ वर्षों में अपने चेन्नई संयंत्र में क्षमता उपयोग को 100 फीसदी करने की योजना बना रही है। ममिलापल्ले ने कहा, ‘फिलहाल, हम संयंत्र की करीब 50 फीसदी क्षमता का उपयोग कर रहे हैं, जहां सालाना 4.72 लाख कारें बन सकती हैं। इनमें घरेलू बिक्री, निर्यात आदि शामिल है।’  रेनॉ इस संयंत्र में निसान के लिए ठेके पर कारों का विनिर्माण भी करेगी।

Advertisement
First Published - July 23, 2025 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement