facebookmetapixel
Advertisement
इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश में बड़ा कदम, केंद्र ला सकता है पहला मल्टी-सेक्टर ट्रस्टHDFC बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी, ICICI ग्रुप को मिली अहम मंजूरीStock Market Today: मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआत?Stocks To Watch Today: Lenskart से Federal Bank तक कई दिग्गज स्टॉक्स पर आज रहेगी नजर; चेक करें लिस्टअब नहीं चलेगा जबरन बीमा-MF बेचने का खेल, RBI ने कसा शिकंजाअकासा एयर को बड़ा झटका, सह-संस्थापक प्रवीण अय्यर का इस्तीफामुंबई को मिलेगा ‘अमैन’ का शानदार होटल, ओबेरॉय रियल्टी के साथ डील पक्कीव्यापार समझौतों से खुलेगा ‘विकसित भारत’ का रास्ता, ट्रंप टैरिफ के बीच अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूतीEditorial: 2070 तक नेट जीरो के लिए नीति आयोग का महाप्लानAmazon का नया कीर्तिमान: 2025 में प्राइम मेंबर्स को मिली सुपरफास्ट डिलिवरी, 55 करोड़ पैकेट पहुंचे घर

नवंबर में यात्री वाहनों की बिक्री 20% बढ़ी, त्योहार बाद भी बनी रही ग्राहकों की दिलचस्पी

Advertisement

फाडा के अध्यक्ष सीएस विघ्नेश्वर ने कहा कि बिना बिके वाहनों का स्टॉक तेजी से घटकर 44 से 46 दिन रह गया। पहले यह 53 से 55 दिन का था

Last Updated- December 08, 2025 | 10:24 PM IST
Auto Exports

त्योहारी सीजन के बाद भी ग्राहकों की लगातार दिलचस्पी के कारण नवंबर के दौरान देश में यात्री वाहनों की खुदरा ब्रिकी में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन्स (फाडा) ने आज यह जानकारी दी।

फाडा के अध्यक्ष सीएस विघ्नेश्वर ने कहा कि बिना बिके वाहनों का स्टॉक तेजी से घटकर 44 से 46 दिन रह गया। पहले यह 53 से 55 दिन का था। यह मांग-आपूर्ति के बेहतर संतुलन को दर्शाता है। इस वजह से नवंबर में बिक्री बढ़कर 3,94,152 वाहन हो गई, जबकि एक साल पहले यह 3,29,253 वाहन थी।

उन्होंने कहा कि जीएसटी के फायदों के अलावा शादियों के सीजन, ज्यादा इंतजार वाले मॉडलों की बेहतर आपूर्ति और कॉम्पैक्ट स्पोर्ट यूटिलिटी वाहनों के लगातार जोर से भी बिक्री में उछाल को मदद मिली।

दूसरी तरफ नवंबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 3 प्रतिशत की गिरावट आई। साथ ही निर्माण उपकरणों की बिक्री में भी इस महीने 17 प्रतिशत की गिरावट आई। अलबत्ता समीक्षाधीन महीने के दौरान वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 20 प्रतिशत, तिपहिया वाहनों में 24 प्रतिशत और ट्रैक्टरों में 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। त्योहारों के बाद का महीना होने के बावजूद इसी कारण से नवंबर में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 2 प्रतिशत बढ़कर 33 लाख पहुंच गई।

विघ्नेश्वर ने कहा, ‘नवंबर 2025 में त्योहार बाद की सामान्य सुस्ती का खास असर नहीं हुआ। बिक्री ने असामान्य रूप से अधिक तुलनात्मक आधार के बावजूद जोरदार प्रदर्शन किया। सामान्य तौर पर त्योहारों के बाद वाले महीने में वाहनों की खुदरा बिक्री में नरमी आती है। हालांकि इस साल त्योहारी सीजन के ज्यादातर पंजीकरण अक्टूबर 2025 में ही पूरे कर लिए गए थे।’

Advertisement
First Published - December 8, 2025 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement