facebookmetapixel
Advertisement
Trump-Xi Meeting: अमेरिका-चीन की बड़ी डील! ट्रंप-शी बैठक में तनाव कम करने की कोशिश, जानें 5 बड़े फैसलेदिल्ली की रेखा सरकार का बड़ा फैसला! वर्क फ्रॉम होम से लेकर ‘नो व्हीकल डे’ तक कई नए नियम लागूHUF के जरिए घर खरीदना कैसे बन सकता है टैक्स बचत का स्मार्ट तरीका, जानिए क्या हैं फायदे और जरूरी बातेंNEET में लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में? पेपर लीक के बाद चौंकाने वाले आंकड़ेTata Motors Q4 Results: मुनाफा 31% गिरा, राजस्व में बढ़त; JLR का दबाव भारीSenior Citizens के लिए खुशखबरी! FD पर मिल रहा 8.3% तक बंपर ब्याज, जानें कौन से बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्नMutual Fund: अप्रैल में इक्विटी AUM रिकॉर्ड स्तर पर, फंड हाउसेस ने किन सेक्टर और स्टॉक्स में की खरीदारी?तेल संकट और कमजोर पर्यटन ने मॉरीशस की अर्थव्यवस्था को झकझोरा, भारत भी रहे सतर्कप्लेटिनम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड: 20 मई से खुलेगा NFO, किसे करना चाहिए इस SIF में निवेश?Airtel को लेकर सुनील मित्तल का 10 साल का मास्टरप्लान सामने आया

भारत नहीं छोड़ेगी Nissan, 2026-27 तक लॉन्च करेगी MPV और दो नई SUV

Advertisement

उन्होंने कहा कि निसान ब्रांड को अपनी वर्तमान बाजार हिस्सेदारी से अधिक इक्विटी हासिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए मॉडल पेश किए जाने पर उनकी दमदार बिक्री होगी।

Last Updated- May 28, 2025 | 10:38 PM IST
Saurabh Vatsa, Managing Director, Nissan Motor India
निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स

निसान मोटर इंडिया भारतीय बाजार को छोड़कर नहीं जा रही है और वह अपने वाहनों की कार्ययोजना के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें साल 2026 की शुरुआत और साल 2027 की शुरुआत के बीच तीन मॉडल उतारना भी शामिल है। इनमें एक मल्टी-पर्पज व्हीकल (एमपीवी) और दो स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) होंगे। कंपनी के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने आज यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि निसान ब्रांड को अपनी वर्तमान बाजार हिस्सेदारी से अधिक इक्विटी हासिल है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए मॉडल पेश किए जाने पर उनकी दमदार बिक्री होगी।

वत्स ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘मुझे ऐसी अटकलों पर विराम लगा रहा हूं कि हम रेनो निसान ऑटोमोटिव इंडिया में अपने विनिवेश के कारण भारत छोड़कर जा रहे हैं। इन अफवाहों से ग्राहकों और कर्मचारियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से परेशानी होती है।’

वत्स ने कहा कि निसान साल 2027 की शुरुआत तक तीन नए मॉडल पेश करने की अपनी योजना पर कायम है। पहला नया मॉडल मल्टी-पर्पज व्हीकल साल 2026 की पहली तिमाही में आएगा। इसके बाद साल 2026 के मध्य तक पांच सीटों वाली एसयूवी और साल 2027 की शुरुआत में सात सीटों वाली एसयूवी पेश होगी। वर्तमान में कंपनी के पोर्टफोलियो में केवल दो कारें हैं – देसी स्तर पर तैयार मैग्नाइट और आयातित एक्स-ट्रेल।

Advertisement
First Published - May 28, 2025 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement