facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

Maruti Suzuki ने Swift और Grand Vitara के चुनिंदा वेरिएंट की बढ़ाई कीमत, शेयरों में गिरावट

Advertisement

BSE पर करीब 3.99 लाख करोड़ रुपये की mcap वाली कंपनी Maruti Suzuki के शेयर आज 3:07 बजे 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ 12681.35 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।

Last Updated- April 10, 2024 | 4:23 PM IST
Maruti Suzuki

भारत में तीन करोड़ से ज्यादा कारों का प्रोडक्शन पूरा करने वाली कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने आज अपनी कुछ कारों के रेट में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने बयान में बताया कि उसने 10 अप्रैल से मारुति स्विफ्ट (Swift) और ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) के सिलेक्टेड वेरिएंड की कीमत बढ़ा दी है।

कितनी बढ़ी Swift, Grand Vitara की कीमत

कंपनी ने बयान में कहा कि Swift की कीमत आज से 25,000 रुपये और ग्रैंड विटारा सिग्मा (Grand Vitara Sigma) वेरिएंट की कीमत 19,000 रुपये महंगी हो जाएगी।

बता दें कि दिल्ली में मारुति Swift की कीमत इस समय करीब 6 लाख से लेकर 9 लाख के बीच है। वहीं Grand Vitara Sigma की कीमत करीब 11 लाख रुपये है।

साल 2024 की दूसरी बढ़ोतरी

गौरतलब है कि कंपनी की तरफ से कारों की कीमत में यह बढ़ोतरी साल 2024 की दूसरी बढ़ोतरी है। जनवरी में कंपनी ने अपनी सभी मॉडलों की कारों का रेट 0.45 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया था। इसकी वजह बढ़ती महंगाई और पेट्रोल के रेट में बढ़ोतरी मानी जाती है।

Also Read: Maruti Suzuki ने किया 3 करोड़ कारों का प्रोडक्शन, भारत बना दूसरा सबसे बड़ा मार्केट, इस राज्य में बने सबसे ज्यादा वाहन

Maruti Suzuki ने किया सिक्योरिटी रेटिंग के लिए अप्लाई

आज ही Maruti Suzuki ने अपनी कुछ कारों के लिए भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat-NCAP) सिक्योरिटी रेटिंग के लिए अप्लाई किया है। Bharat-NCAP के तहत वयस्क तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी रेटिंग पाने वाली सबसे पहली कंपनी Tata Motors थी। इसकी SUV सफारी और हैरियर को सबसे पहले 5-Star सिक्योरिटी रेटिंग दी गई थी।

Also Read: Maruti Suzuki ने कुछ वाहनों के लिए Bharat-NCAP सुरक्षा रेटिंग का किया आवेदन

Maruti Suzuli के शेयरों में गिरावट

BSE पर करीब 3.99 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैप (mcap) वाली कंपनी Maruti Suzuki के शेयर आज 3:07 बजे (करीब मार्केट क्लोजिंग के समय) 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ 12681.35 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। हालांकि पिछले कारोबारी दिन ही यानी 9 अप्रैल 2024 को ही कई ऑटो स्टॉक्स में उछाल देखने को मिला। इस दौरान मारुति सुजुकी के शेयर (MarutI Suzuki Share Price) 1 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 12,980 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

Advertisement
First Published - April 10, 2024 | 3:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement