facebookmetapixel
Advertisement
अब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकारबारामती हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन: 14 चार्टर विमान कंपनियों का शुरू हुआ ‘स्पेशल सेफ्टी ऑडिट’लोक सभा में थमा एक हफ्ते का गतिरोध, अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने दिया नोटिसमहत्वपूर्ण खनिजों को लेकर नीति आयोग की केंद्र को बड़ी चेतावनी, कहा: पर्यावरण की कीमत पर न हो माइनिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि उत्पादों की मचेगी धूम! 46 अरब डॉलर के मार्केट में मिलेगी ‘ड्यूटी-फ्री एंट्री’CBSE का बड़ा फैसला: अब कंप्यूटर पर जांची जाएंगी 12वीं की कॉपियां, OSM सिस्टम होगा लागूसियासी जंग का बमगोला बना तिरुपति का लड्डू, TDP और YSRCP में सियासी जंगब्रांड की दुनिया में स्मृति मंधाना का जलवा: पुरुषों के दबदबे वाले विज्ञापन बाजार में लिख रहीं नई इबादतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत का वादा, शुल्क मुक्त ई-ट्रांसमिशन पर होगी बात!IPO, QIP और राइट्स इश्यू से जुटाई रकम पर सेबी की नजर, नियम होंगे सख्त

Maruti Suzuki ने घटाए कारों के दाम, ऑल्टो, वैगनआर, सेलेरियो और एस-प्रेसो पर मिलेगा बड़ा डिस्काउंट

Advertisement

मारुति सुजूकी ने जीएसटी कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाते हुए सभी मॉडलों के दाम 1.3 लाख रुपये तक घटाए, त्योहारी सीजन में छोटी कारों पर बड़ा डिस्काउंट मिलेगा

Last Updated- September 18, 2025 | 9:30 PM IST
Maruti Suzuki
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

मारुति सुजूकी इंडिया ने अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 1.3 लाख रुपये तक की कटौती का आज ऐलान किया। इस तरह कंपनी मांग बढ़ाने और त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को दोपहिया से चार पहिया वाहनों की ओर आकर्षित करने के लिए उन्हें जीएसटी कटौती का पूरा लाभ दे रही है और साथ में अतिरिक्त छूट भी दे रही है।

मारुति सुजूकी इंडिया के वरिष्ठ कार्य अधिकारी (विपणन और बिक्री) पार्थो बनर्जी ने वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कीमतों में यह कटौती विशेष रूप से शुरुआती स्तर वाली श्रेणी में महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, ‘ऑल्टो के10 में यह कटौती 10.6 से 20 प्रतिशत, एस-प्रेसो में 12.6 से 24 प्रतिशत, सेलेरियो में 8.6 से 17 प्रतिशत और वैगन आर में 8.7 से 14 प्रतिशत के बीच है। यह त्योहारी सीजन में देश में मोटर यातायात को बढ़ावा देने के मामले में दोहरा कदम है।’

यह पूछे जाने पर कि क्या कीमतों में इस कटौती से छोटी कारों की मांग बढ़ेगी, बनर्जी ने कहा, ‘हम सभी प्रकार के फॉर्म फैक्टर और तकनीकों में हैं। हमारा प्रयास वाहन उद्योग की हिस्सेदारी बढ़ाना और भारत में मोटराइजेशन को बढ़ावा देना है।’ उन्होंने कहा कि मारुति सुजूकी ने ग्राहकों के लिए स्वामित्व की कुल लागत कम करने के उद्देश्य से न केवल कार की कीमतों पर, बल्कि सर्विस पार्ट पर भी जीएसटी का लाभ दिया है।

त्योहारी सीजन के दौरान अपेक्षित बिक्री वृद्धि के बारे में उन्होंने कहा, ‘अभी कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। रुकी हुई मांग बहुत ज्यादा है। हमें अगले 2 से 3 महीनों में होने वाली बिक्री के संबंध में ज्यादा उम्मीद नहीं करनी चाहिए। वित्त वर्ष 27 में, जो कि अगला वित्त वर्ष है, उम्मीद है कि वृद्धि दर लगभग 6 से 7 प्रतिशत रहेगी।’

कीमतों में यह कटौती जीएसटी परिषद द्वारा 3 सितंबर को वाहनों पर कर दरों में कटौती के फैसले के बाद की गई है। छोटी कारों (4 मीटर से कम लंबाई की 1,200 सीसी तक वाली पेट्रोल वाली कारों तथा 1,500 सीसी तक की डीजल वाली कारों) पर अब 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा जो पहले उपकर सहित 29 से 31 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - September 18, 2025 | 9:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement