facebookmetapixel
Advertisement
आईटी सेक्टर से म्युचुअल फंड्स का भरोसा घटा, होल्डिंग 8 साल के निचले स्तर पर; AI से बढ़ी चिंता SME IPO बाजार में उछाल, मई में बढ़ी लिस्टिंग; छोटे इश्यूज ने दिखाई मजबूती SpiceJet को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कलानिधि मारन केस में ₹144 करोड़ जमा के लिए समय बढ़ाने से इनकारBoeing के फ्यूल-कंट्रोल स्विच की जांच तेज, भारतीय अधिकारी सिएटल में करेंगे परीक्षण की निगरानीPharmEasy की पेरेंट कंपनी एपीआई होल्डिंग्स का नया फॉर्मूला: पहले मुनाफा, फिर ग्रोथरुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर: लगातार सातवें दिन गिरावट के साथ 96.53 प्रति डॉलर पर बंद हुई भारतीय मुद्राक्विक कॉमर्स को बड़ी राहत की तैयारी: डार्क स्टोर और गोदामों के लिए आसान होंगे GST पंजीकरण के नियमवेतन बढ़ोतरी में कटौती और सस्ती ब्याज दरों से कंपनियों की बल्ले-बल्ले, Q4 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मुनाफाPepsiCo India का बड़ा दांव: 2030 तक क्षमता विस्तार पर ₹5,700 करोड़ निवेश करेगी कंपनीसाल 2032 तक $15 अरब की होगी हर IPL टीम, NFL को मिलेगी टक्कर; हुरुन इंडिया की रिपोर्ट में दावा

JioSpaceFiber Satellite: जियो लाया सैटेलाइट इंटरनेट, दूरदराज इलाकों में भी कनेक्टिविटी की नहीं होगी दिक्कत

Advertisement

Jio Fiber और JioAirFiber के बाद रिलायंस जियो के कनेक्टिविटी पोर्टफोलियो की यह तीसरी बड़ी टेक्नोलॉजी है।

Last Updated- October 27, 2023 | 5:30 PM IST
JioSpaceFiber: Jio previews satellite-based internet connectivity at IMC 23
Prime Minister Narendra Modi with Chairman of Reliance Jio Infocomm Limited Akash Ambani at the Jio pavilion at the India Mobile Congress, in New Delhi, Friday, Oct. 27, 2023. (PTI Photo)

JioSpaceFiber Satellite: देश के हर इलाके में हाई स्पीड इंटरनेट की सर्विस पहुंचाने के लिए रिलायंस जियो ‘Jio Space Fibre’ नाम की एक नई टेक्नोलॉजी लेकर आया है। ये सैटेलाइट से चलने वाली गीगा फाइबर इंटरनेट टेक्नोलॉजी (satellite-based giga fibre Internet service) है, जो उन दूरदराज के इलाकों में भी इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराएगी, जहां फाइबर केबल या टावर के माध्यम से ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाना मुश्किल भरा काम है। यानी कि अब जंगल से लेकर पहाड़ों तक हर जगह इंटरनेट चलेगा। रिलायंस जियो ने दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे IMC (India Mobile Congress) में ‘Jio Space Fibre’ की पहली झलक दिखलाई।

जियो देश के इन शहरों में कर रही ट्रायल

जियो ने कहा कि उसने पहले ही भारत में चार दूरस्थ स्थानों को अपनी JioSpaceFiber सैटेलाइट बेस्ड गीगा फाइबर इंटरनेट सेवा से जोड़ दिया है। ट्रायल उद्देश्यों के लिए इसे गुजरात के गिर नेशनल पार्क, छत्तीसगढ़ के कोरबा, उड़ीसा के नबरंगपुर और असम के ओएनजीसी-जोरहाट में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने अभी तक भारत में ग्राहकों के लिए अपनी सेवाओं के लॉन्च की समय सीमा या इसकी लागत कितनी होगी, इसकी जानकारी नहीं दी है।

Also read: India Mobile Congress 2023: जियो ने 5G सेवाओं का सबसे तेजी से विस्तार किया – Akash Ambani

JioSpaceFiber की इन कंपनियों से होगी टक्कर

JioSpaceFiber को भारती एंटरप्राइजेज के वनवेब, अमेज़ॅन के प्रोजेक्ट कुइपर और एलन मस्क के स्टारलिंक जैसे प्रतिद्वंद्वी सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ कंपटीशन करने की उम्मीद है, जो देश में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं प्रदान करना चाहते हैं। Jio Fiber और JioAirFiber के बाद रिलायंस जियो के कनेक्टिविटी पोर्टफोलियो की यह तीसरी बड़ी टेक्नोलॉजी है।

JioSpaceFiber में इस सैटेलाइट का होगा इस्तेमाल

जियो के मुताबिक, JioSpaceFiber से दूरदराज इलाकों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए लक्ज़मबर्ग स्थित सैटेलाइट कम्युनिकेशन नेटवर्क प्रोवाइडर Société Européenne des Satellites (SES) पर निर्भर करेगी। MEO सैटेलाइट SES के O3b और नए O3b mPOWER सैटेलाइट का उपयोग करके गीगाबिट-स्तरीय इंटरनेट एक्सेस प्रदान करेंगे।

Also read: RIL के बोर्ड में आकाश, ईशा और अनंत अंबानी की जगह पक्की, शेयरहोल्डर्स की मिली मंजूरी

रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, “Jio ने भारत में लाखों घरों और व्यवसायों को पहली बार ब्रॉडबैंड इंटरनेट का एक्सपीरियंस करने में सक्षम बनाया है। JioSpaceFiber के साथ, हम अभी तक नहीं जुड़े उन लाखों लोगों तक पहुंचने के लिए अपनी पहुंच का विस्तार कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - October 27, 2023 | 5:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement