facebookmetapixel
42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पार

चीन से आगे निकलेगा भारत! वैश्विक दोपहिया वाहन बाजार में इस साल हिस्सेदारी मजबूत होने से बढ़ेगा देश का दबदबा

काउंटरप्वाइंट रिसर्च के अनुसार भारत इस साल दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन बाजार बनने की राह पर; हीरो मोटोकॉर्प और ओला इलेक्ट्रिक की प्रमुख भूमिका

Last Updated- August 09, 2024 | 11:38 PM IST
Two Wheelers

इस साल भारत दुनिया के सबसे बड़े दोपहिया वाहन राष्ट्र में शामिल होने के लिए चीन से आगे निकल सकता है। यह जानकारी काउंटरप्वाइंट रिसर्च ने दी है। कैलेंडर वर्ष 2024 में वैश्विक दोपहिया वाहन बाजार में भारत की हिस्सेदारी 35 फीसदी रहेगी, जो चीन के 34 फीसदी से थोड़ा अधिक होगी।

पिछले साल यानी कैलेंडर वर्ष 2023 में वैश्विक बाजार में चीन की 37 फीसदी हिस्सेदारी थी और भारत की 32 फीसदी ही हिस्सेदारी थी। यह अनुमान इलेक्ट्रिक एवं पेट्रोल से चलने वाली दोनों गाड़ियों पर आधारित है।

साल 2023 में वैश्विक बाजार हिस्सेदारी में भारत में हीरो मोटोकॉर्प सबसे बड़ी कंपनी थी और उसकी बाजार हिस्सेदारी 9 फीसदी थी। इससे कंपनी दुनिया भर में 29 फीसदी हिस्सेदारी वाली होंडा के बाद दूसरी सबसे बड़ी ब्रांड बन गई। बजाज ऑटो और टीवीएस कांटे के मुकाबले में 5-5 फीसदी हिस्सेदारी के साथ पांचवें स्थान पर रही। उसके आगे चीन की याडिया और जापान की यामाहा का स्थान रहा।

इसका कारण समझाते हुए काउंटरप्वाइंट रिसर्च के वरिष्ठ विश्लेषक सोमेन मंडल ने कहा, ‘चीन में यातायात संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कई बड़े शहरों में दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगा है। इसके विपरीत भारत में क्विक कॉमर्स, ई-कॉमर्स की बढ़ती मांग और ग्रामीण विकास से दोपहिया वाहनों की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। इन कारणों से उम्मीद की जा रही है भारत दोपहिया वाहन बाजार में चीन को पीछे छोड़ देगा।’

दोपहिया वाहन श्रेणी में इलेक्ट्रिक वाहन खंड में भारत दूसरा सबसे बड़ा देश है मगर चीनी इस मामले में काफी आगे हैं और उनका ब्रांड बाजार में हावी है। आईईए ग्लोबल ईवी आउटलुक के मुताबिक, पिछले साल चीनी कंपनियों ने 59 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री की। इसके मुकाबले भारतीय कंपनियों के सिर्फ 9 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बिके। कैलेंडर वर्ष 2023 में 3 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री के साथ वियतनाम तीसरे स्थान पर रहा और एशिया एवं यूरोप के अन्य देशों में 2-2 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई।

मगर अच्छी बात है कि कैलेंडर वर्ष 2023 में चीन में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री एक साल पहले के मुकाबले 23.4 फीसदी कम हो गई जबकि भारत में इसकी बिक्री 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई। भारत से इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में सबसे बड़ी कंपनी स्पष्ट तौर पर ओला इलेक्ट्रिक रही, जिसने दुनिया भर के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बाजार में 1.55 फीसदी हिस्सेदारी के साथ छठे स्थान पर कब्जा जमाया।

उसके बाद 1.09 फीसदी के साथ आठवें स्थान पर टीवीएस और एथर की 0.68 फीसदी बाजार हिस्सेदारी रही। चीन की शीर्ष पांच इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कंपनी में याडिया, आईमा, टेलजी, सनरा और लुयुआन शामिल हैं, जिनकी कुल मिलाकर 70 फीसदी बाजार पर पकड़ है। कैलेंडर वर्ष 2023 में भी भारत ने इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहन बाजार में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए चीन को नंबर एक स्थान से बाहर कर दिया है।

First Published - August 9, 2024 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट