facebookmetapixel
Advertisement
भारत में औद्योगिक-वेयरहाउसिंग का बूम: कॉलियर्स ने इन 30 शहरों को बताया भविष्य के हॉटस्पॉटAbakkus MF ने लॉन्च किया स्मॉल कैप फंड; ₹500 से निवेश शुरू; चेक करें सभी डिटेलInvITs निवेशकों को Q3 में मिला ₹5,565 करोड़ का ‘रिटर्न’; AUM ₹7 लाख करोड़ तक पहुंचारिटायरमेंट और चिल्ड्रन फंड्स को अलविदा, SEBI लाया नया Life Cycle Funds; क्या है इसमें खास?SEBI ने बढ़ाया MF कैटगरी का दायरा, इक्विटी स्कीम्स को गोल्ड और सिल्वर में निवेश की मिली मंजूरीनोमुरा ने Metal Stock पर शुरू की कवरेज, BUY रेटिंग के साथ 40% अपसाइड का टारगेटकर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किराया

E-Luna: ‘चल मेरी लूना, लेकिन इस बार पेट्रोल के बिना’

Advertisement

Kinetic Luna Electric : Kinetic Green अपने लोकप्रिय मोपेड मॉडल Luna को नए इलेक्ट्रिक अवतार - E-Luna के रूप में फिर से पेश करने की तैयारी कर रही है।

Last Updated- January 25, 2024 | 11:06 PM IST
E-Luna: ‘चल मेरी लूना, लेकिन इस बार पेट्रोल के बिना’, Kinetic Green to launch E-Luna in February, bookings start on January 26

इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता काइनेटिक ग्रीन अपने लोकप्रिय मोपेड मॉडल लूना को नए इलेक्ट्रिक अवतार – ई-लूना के रूप में फिर से पेश करने की तैयारी कर रही है। यह मल्टी-यूटिलिटी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर फरवरी 2024 की शुरुआत में सड़कों पर दिखने वाला है।

कंपनी इसकी बुकिंग आधिकारिक तौर पर गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी से शुरू करेगी। ग्राहक काइनेटिक ग्रीन की वेबसाइट पर 500 रुपये में प्री-बुकिंग करके अपनी ई-लूना सुरक्षित कर सकते हैं।

ई-लूना को मेट्रो और बड़े, मझोले और छोटे शहरों तथा ग्रामीण बाजार में उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए मजबूत और टिकाऊ बनाया गया है। इसका उद्देश्य आधुनिक उपभोक्ताओं की बढ़ती प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल वाले पारंपरिक दोपहिया वाहनों का बेहतर विकल्प प्रदान करना है।

इसे व्यक्तिगत आवागमन और छोटे कारोबारों सहित विभिन्न कार्यों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। काइनेटिक ग्रीन की संस्थापक और मुख्य कार्य अ​धिकारी सुलज्जा फिरोदिया मोटवानी ने कहा ‘लूना एकदम नए इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी कर रही है। हम उपभोक्ताओं को यह बताने के लिए उत्साहित हैं कि फिर से यह कहने का समय आ गया है – चल मेरी लूना, इस बार पेट्रोल के बिना!’

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 11:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement