facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

Apple और Meta कर रही चर्चा, नए iPhones में जेनरेटिव एआई सिस्टम के इंटीग्रेशन की संभवना

Advertisement

टेक दिग्गज ऐपल के साथ डील फाइनल होने पर AI कंपनियों को अपने उत्पादों का व्यापक वितरण करने में मदद मिलेगी।

Last Updated- June 23, 2024 | 6:18 PM IST
Apple iphone

फेसबूक (Facebook) की मूल कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta Platforms) ने अपने जेनरेटिव एआई मॉडल को एप्पल इंक (Apple Inc) के हाल ही में घोषित आईफोन (iPhones) के लिए एआई सिस्टम में इंटीग्रेट करने पर चर्चा की है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रविवार यानी 23 जून को प्रकाशित अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने इस मामले से परिचित लोगों का हवाला देते हुए बताया कि Google और मेटा के अलावा, AI स्टार्टअप एंथ्रोपिक (Anthropic) और पर्प्लेक्सिटी (Perplexity) भी अपने जेनरेटिव AI को Apple इंटेलिजेंस में लाने के लिए Apple के साथ चर्चा कर रहे हैं।

ऐपल, मेटा, पर्प्लेक्सिटी और एंथ्रोपिक ने फिलहाल इस रिपोर्ट पर कोई बयान नहीं दिया है।

Also read: BII तीन साल में भारत के EV इकोसिस्टम में 30 करोड़ डॉलर का करेगी निवेश

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अभी चर्चाओं को अंतिम रूप नहीं दिया गया है और यह बातचीत फेल भी हो सकती है। टेक दिग्गज ऐपल के साथ डील फाइनल होने पर AI कंपनियों को अपने उत्पादों का व्यापक वितरण करने में मदद मिलेगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि संभावित वित्तीय अप्रत्याशित लाभ का आकार स्पष्ट नहीं है, लेकिन बातचीत में AI कंपनियां ऐपल इंटेलिजेंस के माध्यम से अपनी सेवाओं के लिए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन बेच रही हैं।

आईफोन निर्माता ने इस महीने लंबे समय से प्रतीक्षित अपनी AI रणनीति की घोषणा की, जिसमें कहा गया कि वह सिरी (Siri) समेत अपने ऐप्स के सूट में नई ऐपल इंटेलिजेंस तकनीक को इंटीग्रेट करेगी, और माइक्रोसॉफ्ट समर्थित ओपनएआई (OpenAI) चैटबॉट चैटजीपीटी (ChatGPT) को अपने डिवाइसों में लाएगी।

Advertisement
First Published - June 23, 2024 | 6:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement