सावधानी से त्योहार मनाएं, दूसरी लहर खत्म नहीं हुई है: केंद्र
केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि महामारी प्रबंधन के लिए सितंबर और अक्टूबर का महीना महत्त्वपूर्ण होगा और चेतावनी दी कि त्योहार कोविड-19 के उपयुक्त आचरण के मुताबिक मनाए जाने चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में अभी दूसरी लहर जारी है। आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव […]
तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारी युद्ध स्तर पर
कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका के बीच देश में अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों ने युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। अस्पताल और नगर निकायों से लेकर दवा दुकानदार, दवा कंपनियों सहित सभी किसी भी आपात स्थिति से निपटने में जी जान से जुट गए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) […]
दिल्ली में अगले महीने खुल सकते हैं स्कूल
दिल्ली में कोरोना मामले काफी नियंत्रित होने के बाद अब जल्द ही स्कूल खोले जा सकते है। स्कूल खोलने के संबंध में गठित विशेषज्ञ समिति ने अपनी रिपोर्ट दिल्ली सरकार को बुधवार को सौंप दी। समिति ने दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोलने की सिफारिश की है। ऐसे में अगले महीने से स्कूल खुल […]
खतरनाक नहीं तीसरी लहर पुख्ता इंतजाम जरूरी: अरोड़ा
भारत में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर खतरनाक नहीं रह सकती है। इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) के चेयरमैन नरेंद्र कुमार अरोड़ा ने बिज़नेस स्टैंडर्ड से यह बात कही। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर का प्रभाव बहुत अधिक नहीं दिख सकता है मगर देश को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। […]
बैंकों को सभी जिलों में ऋण मेले लगाने के निर्देश
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए सरकार द्वारा दिए गए प्रोत्साहनों की गति को बरकरार रखते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को विभिन्न क्षेत्रों, विशेष तौर पर निर्यात क्षेत्रों की उधारी की जरूरतों पर ध्यान देने के लिए कहा है। इसके साथ ही […]
वैश्विक संकट के दौर में वास्तविक राजनेता
कोविड महामारी से बेहतर तरीके से कौन निपटा? सन 2020 के आरंभ से ही संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए लॉकडाउन, मास्क और शारीरिक दूरी आदि हमारे रोज के जीवन का हिस्सा बन गए। प्रभावी उपचार से मृत्यु दर कम की जा सकती है। ज्यादा संभावना यही है कि टीकाकरण ही महामारी से निजात दिलाए। […]
संक्रमण कम तो आर्थिक संकेतकों में दिख रहा सुधार
खरीदारी और लोगों की आवाजाही के संकेतकों ने आर्थिक सुधार में मजबूती की ओर इशारा किया है। देश में कोविड-19 के मामलों में कमी दिख रही है। मई महीने में जहां कोविड के मामले रोजाना 4 लाख से अधिक दर्ज किए जा रहे थे, वहीं पिछले हफ्ते तक रोजाना 40,000 से कम मामले देखे गए […]
डेल्टा के लिए टीके पर काम शुरू करेगी जाइडस
जाइडस कैडिला 12 से 18 साल के बच्चों के लिए भारत के पहले टीके जाइकोव-डी की 3 से 5 करोड़ खुराकों की आपूर्ति अक्टूबर से जनवरी के बीच करने की उम्मीद कर रही है। अब कंपनी डेल्टा स्वरूप के टीके की किस्म विकसित करने और तीन साल तथा उससे अधिक उम्र के बच्चों पर परीक्षण […]
जेऐंडजे बच्चों पर आजमाएगी टीका!
अमेरिकी दवा कंपनी जॉनसन ऐंड जॉनसन (जेऐंडजे) ने भारत में कोविड-19 के अपने टीके का परीक्षण 12 से 17 साल के किशोरों पर करने की अनुमति मांगी है। कंपनी ने आज कहा कि उसने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) को 17 अगस्त को आवेदन सौंपा है। इसमें कंपनी ने 12 से 17 साल के […]
मिश्रित टीके में दिखी बेहतर प्रतिरोधक क्षमता
रशियन डाइरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) ने शुक्रवार को दावा किया कि अजरबैजान में एक क्लीनिकल परीक्षण के शुरुआती नतीजों से पता चला है कि एस्ट्राजेनेका और स्पूतनिक वी टीके की पहली खुराक के मिश्रण से कोविड से बचाव के लिए उच्च स्तर की प्रतिरोधक क्षमता तैयार होती है। इस बीच, भारत में नियामक ने क्रिश्चियन […]