साल के अंत तक टीका निर्यात: सीरम
दुनिया की सबसे बड़ी टीका निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) का कहना है कि वह इस वर्ष के अंत तक वैश्विक टीका गठजोड़ कोवैक्स को टीकों की आपूर्ति शुरू कर सकती है। कंपनी देश में कोविड-19 से निपटने के लिए एस्ट्राजेनेका और नोवावैक्स के टीके बना रही है। उसने एक वक्तव्य जारी करके कहा […]
सीरम व भारत बायोटेक की होगी चांदी
भारत को कैलेंडर वर्ष 2021 में कोविड वैक्सीन पर करीब 75,000 करोड़ रुपये (केंद्र, राज्य और निजी क्षेत्र) खर्च होने की उम्मीद है, जिसमें कोविड-19 से मुकाबले के लिए अप्रैल तक 3200 करोड़ रुपये का खर्च भी शामिल है। इसमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और भारत बायोटेक मुख्य लाभार्थी होंगी, क्योंकि उन्हें इसकी बड़ी […]
दिल्ली के अस्पतालों में टीके का लंबा इंतजार
दक्षिण दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में जब 35 साल के पवन पहाडिय़ा ने कोवैक्सीन टीके की खुराक के लिए अपना पंजीकरण कराया तब उन्हें यह नहीं लगा था कि अपनी पत्नी और भाई के बगैर ही अगले दिन टीकाकरण के लिए जाना पड़ेगा। वह कहते हैं, ‘मैं पिछले तीन दिनों से कोशिश कर रहा हूं। […]
टीका संयंत्र का नहीं कोई लिवाल
चेन्नई में सरकारी टीका विनिर्माण संयंत्र में टीका तैयार करने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है जबकि कई राज्यों ने टीके की खुराक की भारी कमी के बारे में शिकायत की है। इस संयंत्र का स्वामित्व एचएलएल बायोटेक के हाथों में है और इसे इस सप्ताह आठवीं बार एकीकृत टीका विनिर्माण (आईवीसी) केंद्र […]
टीकों की किल्लत से बंध रहे हाथ
देश के दूरदराज इलाकों में परिचालन कर रही सार्वजनिक क्षेत्र की बड़ी बुनियादी ढांचा कंपनियों ने अपने कर्मचारियों का कोविड टीकाकरण शुरू कर दिया है लेकिन टीकों की कमी के कारण उनका यह अभियान प्रभावित हो सकता है। बिजली क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने दिल्ली, नोएडा स्थित अपने कार्यालयों तथा छत्तीसगढ़, झारखंड और […]
सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग के स्वास्थ्य मामलों से संबद्ध सदस्य वी के पॉल ने हाल ही में कहा कि इस वर्ष अगस्त से दिसंबर के बीच कोरोनावायरस के विभिन्न टीकों की 2.16 अरब खुराक तैयार होंगी। आशा यह है कि इस वर्ष के अंत तक पूरी आबादी के टीकाकरण की दृष्टि से पर्याप्त टीके […]
टीका वितरण समझौतों पर जोर देगी सिप्ला
मुंबई की दवा निर्माता सिप्ला ने कहा है कि वह भारत में कोविड वैक्सीन वितरित करने के लिए भागीदारी करने के लिए स्वतंत्र है। सिप्ला के वैश्विक सीएफओ केदार उपाध्ये ने कहा, ‘हम वैक्सीन संबंधित भागीदारी के लिए स्वतंत्र हैं। जो कंपनी भारत में टीका वितरण में सक्षम होगी, उसके पास महत्वपूर्ण वितरण ढांचा उपलब्ध […]
हैदराबाद की टीका निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने अप्रैल में देश के विभिन्न संयंत्रों में कोवैक्सीन की विनिर्माण क्षमता बढ़ाकर 50 करोड़ डोज सालाना कर दी। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने यह भी कहा कि अप्रैल में देश मेंं टीकाकरण के लिए उसने 2 करोड़ डोज की आपूर्ति की है। एक […]
राज्यों को टीके की 1.9 करोड़ खुराक
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सरकार अगले दो हफ्ते में 16 से 31 मई तक राज्यों में 1.9 करोड़ टीके की आपूर्ति करेगी जो 45 साल से अधिक उम्र के लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के टीकाकरण के लिए नि:शुल्क होगी। टीके की कुल खुराक में से 1.6 करोड़ कोविशील्ड और लगभग […]
बैंक कर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर लगे टीका, मिले सुरक्षा
वित्तीय सेवा सचिव देवाशीष पांडा ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर बैंक कर्मियों, बीमा कंपनियों, बिजनेस करेस्पॉन्डेंट व अन्य वित्तीय सेवा प्रदाताओं के कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर का टीकाकरण करने को कहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि बैंक कर्मचारियों के साथ किसी भी तरह के दुर्वव्यवहार की […]