Skip to content
  बुधवार 8 फ़रवरी 2023
Trending
February 7, 2023विवाद में फंसे 500 मामलों के समाधान की योजनाFebruary 7, 2023जोशीमठः आपदा को पहले मिल चुका था आमंत्रणFebruary 7, 2023अदाणी संकट से निवेशक धारणा प्रभावित हुई हैFebruary 7, 2023Budget 2023 : एग्रीकल्चर सेक्टर को समर्थनFebruary 7, 2023PLI की तर्ज पर ‘RLI’, फार्मा रिसर्च को मिलेगी मजबूतीFebruary 7, 2023आय से अ​धिक निवेश वालों पर सख्त नजर रखेगा स्टॉक एक्सचेंजFebruary 7, 2023लोकसभा चुनाव की चुनौतियों के लिए कांग्रेस की तैयारीFebruary 7, 2023लेंडिंग ऐप्स पर अचानक प्रतिबंध लगाने से फिनटेक कंपनियां सकते मेंFebruary 7, 2023G20 : वैश्वीकरण का गुरु बनकर राह दिखाए भारतFebruary 7, 2023कर्ज के पुनर्भुगतान से अदाणी ग्रुप के शेयरों को राहत, हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद पहली बार चढ़ा शेयर
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • बजट 2023
  • अर्थव्यवस्था
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विशेष
    • आज का अखबार
    • ताजा खबरें
    • अंतरराष्ट्रीय
    • वित्त-बीमा
      • फिनटेक
      • बीमा
      • बैंक
      • बॉन्ड
      • समाचार
    • कमोडिटी
    • खेल
    • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  • होम
  • अर्थव्यवस्था
  • बजट 2023
  • बाजार
    • शेयर बाजार
    • म्युचुअल फंड
    • आईपीओ
    • समाचार
  • कंपनियां
    • स्टार्ट-अप
    • रियल एस्टेट
    • टेलीकॉम
    • तेल-गैस
    • एफएमसीजी
    • उद्योग
    • समाचार
  • पॉलिटिक्स
  • लेख
    • संपादकीय
  • आपका पैसा
  • भारत
    • उत्तर प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़
    • बिहार व झारखण्ड
    • राजस्थान
    • अन्य
  • मल्टीमीडिया
    • वीडियो
  • टेक-ऑटो
  • विशेष
  • विविध
    • मनोरंजन
    • ट्रैवल-टूरिज्म
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
  • आज का अखबार
  • ताजा खबरें
  • खेल
  • वित्त-बीमा
    • बैंक
    • बीमा
    • फिनटेक
    • बॉन्ड
  • BS E-Paper
बिज़नेस स्टैंडर्ड
  लेख  टीकों की उपलब्धता
लेख

टीकों की उपलब्धता

बीएस संवाददाता बीएस संवाददाता —May 16, 2021 11:59 PM IST0
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग के स्वास्थ्य मामलों से संबद्ध सदस्य वी के पॉल ने हाल ही में कहा कि इस वर्ष अगस्त से दिसंबर के बीच कोरोनावायरस के विभिन्न टीकों की 2.16 अरब खुराक तैयार होंगी। आशा यह है कि इस वर्ष के अंत तक पूरी आबादी के टीकाकरण की दृष्टि से पर्याप्त टीके देश में बन जाएंगे। पॉल का वक्तव्य टीकाकरण में आए गतिरोध के संदर्भ में आया। इस समय देश में टीकाकरण 30 लाख खुराक रोजाना के पुराने औसत को भी बरकरार नहीं रख पा रहा है। टीकों की कमी, राज्यों तथा सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क तथा निजी अस्पतालों में सशुल्क टीकाकरण के लिए वितरण की समस्या को देखते हुए पहली और दूसरी खुराक के बीच अंतर तथा 45 वर्ष से अधिक तथा 18 से 44 की आबादी का टीकाकरण अहम मसले हैं। इन दुविधाओं से तभी निपटा जा सकता है जब आपूर्ति बढ़ाई जाए।
टीकों के विनिर्माण को लेकर डॉ. पाल की आशा कई ऐसे कारकों पर निर्भर करती है जो शायद अपेक्षा के अनुरूप न साबित हों। उदाहरण के लिए उन्होंने आशा जताई कि अमेरिकी कंपनी नोवावैक्स टीकों की 20 करोड़ खुराक तैयार करेगी। भारत में यह टीका बनाने का लाइसेंस सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) को मिला है। परंतु इस टीके को अभी कहीं मंजूरी नहीं मिली है। यदि इसे अनुमानित समय पर मंजूरी मिल जाती है तो भी एसआईआई को नोवावैक्स टीके की आपूर्ति शृंखला में दिक्कत है क्योंकि अमेरिका में निर्यात पर प्रतिबंध लागू हैं। कई अन्य टीकों मसलन भारत बायोटेक के नाक से दिए जाने वाले टीके तथा अमेरिकी एचडीटी बायो कॉर्पोरेशन तथा जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स की साझेदारी में बन रहे एमआरएनए टीके के अभी प्रारंभिक परीक्षण ही शुरु हुए हैं। कई अन्य संभावित टीकों को नोवावैक्स की ही तरह कच्चे माल की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इनमें अमेरिका के टैक्सस मेडिकल सेंटर और कैलिफोर्निया की डाइनावाक्स टेक्रोलजीज के टीके शामिल हैं जिन्हें बनाने के लिए भारतीय कंपनी बायोलॉजिकल ई को लाइसेंस दिया जा रहा है। आशा की जा रही है कि इस टीके की 30 करोड़ खुराक दिसंबर के पहले तैयार होंगी। लेकिन अभी देश में 15 जगहों पर इस टीके का भी तीसरे चरण का परीक्षण शुरु ही हो सका है। 

एक सवाल जो स्पष्ट रूप से पूछा जाना चाहिए वह यह कि देश में मौजूदा टीकों को व्यापक पैमाने पर बनाने का लाइसेंस क्यों नहीं दिया जा रहा है या उनका उत्पादन बढ़ाया क्यों नहीं जा रहा है? बायोलॉजिकल ई ने जॉनसन ऐंड जॉनसन से उसके एक खुराक वाले टीके को लेकर स्वयं चर्चा की है। अतीत में कंपनी के प्रबंध निदेशक कह चुके हैं कि कंपनी को इस वर्ष इस टीके की 60 करोड़ खुराक तैयार करने की आशा है। ऐसे में इसे प्राथमिकता क्यों नहीं दी जा रही है, यह समझ पाना मुश्किल है। सवाल तो यह भी उठ रहा है कि हाल में नियम कायदे उदार करने के बावजूद जॉनसन ऐंड जॉनसन ने देश में चिकित्सकीय परीक्षण की इजाजत क्यों नहीं मांगी? ऐसे ही सवाल फाइजर के प्रभावी एमआरएनए तकनीक वाले टीके पर भी उठने चाहिए। यह भी कि उसे जवाबदेही से मुक्ति क्यों नहीं दी गई। यूरोपीय संघ, ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा सभी ने ऐसा किया है तो भारत देरी क्यों कर रहा है? स्पष्ट है कि मौजूदा बाधाओं के बीच सरकार की टीकों की उपलब्धता की समय सीमा कुछ ज्यादा आशावादी लग सकती है। जब तक आपूर्ति में सुधार नहीं होता है तो भारत को बेहतर चिकित्सा बुनियादी ढांचे पर भी ध्यान देना होगा। दूसरी लहर में उन जगहों से सबक लेने चाहिए जहां वह पहले असर डाल चुकी है और अन्य स्थानों पर उन्हें लागू करना चाहिए। इसके साथ ही विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार तीसरी लहर से निपटने की तैयारी करनी चाहिए।

bharat biotechCORONAVIRUScovaxineCovid 19HEALTH MINISTRYniti aayogvaccinationVACCINEअमेरिकाकनाडाब्रिटेनयूरोपीय संघ
FacebookTwitterLinkedInWhatsAppEmail

संबंधित पोस्ट

  • संबंधित पोस्ट
  • More from author
आज का अखबार

Budget 2023 : एग्रीकल्चर सेक्टर को समर्थन

February 7, 2023 11:10 PM IST0
आज का अखबार

लोकसभा चुनाव की चुनौतियों के लिए कांग्रेस की तैयारी

February 7, 2023 10:35 PM IST0
अर्थव्यवस्था

G20 : वैश्वीकरण का गुरु बनकर राह दिखाए भारत

February 7, 2023 10:26 PM IST0
लेख

एक और इजाफा

February 6, 2023 9:44 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Earthquake: भारत ने भूकंप प्रभावित Turkey के लिए राहत सामग्री की पहली खेप की रवाना

February 7, 2023 9:59 AM IST0
अन्य समाचार

मनरेगा के लिए बजट आवंटन घटाने से रोजगार पर नहीं पड़ेगा असर: CEA

February 6, 2023 5:44 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Turkey Earthquake: तुर्की के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है भारत- प्रधानमंत्री मोदी

February 6, 2023 1:48 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Turkey Earthquake: तुर्की, सीरिया में भीषण भूकंप में करीब 1500 से अधिक लोगों की मौत

February 6, 2023 12:29 PM IST0
अंतरराष्ट्रीय

Pervez Musharraf death: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति को कराची में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

February 6, 2023 10:33 AM IST0
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका ने मार गिराया ‘जासूसी गुब्बारा’ ! तिलमिलाया उठा चीन

February 6, 2023 12:28 AM IST0

Trending Topics


  • Rupee vs Dollar
  • Stock Market Update
  • Adani vs Hindenburg
  • Earthquake in Turkey
  • Stocks To Watch
  • G20 Presidency
  • Old vs New Tax Regime
  • ONGC

सबकी नजर


विवाद में फंसे 500 मामलों के समाधान की योजना

February 7, 2023 11:34 PM IST

जोशीमठः आपदा को पहले मिल चुका था आमंत्रण

February 7, 2023 11:29 PM IST

अदाणी संकट से निवेशक धारणा प्रभावित हुई है

February 7, 2023 11:21 PM IST

PLI की तर्ज पर ‘RLI’, फार्मा रिसर्च को मिलेगी मजबूती

February 7, 2023 11:10 PM IST

Budget 2023 : एग्रीकल्चर सेक्टर को समर्थन

February 7, 2023 11:10 PM IST

Latest News


  • विवाद में फंसे 500 मामलों के समाधान की योजना
    by श्रीमी चौधरी
    February 7, 2023
  • जोशीमठः आपदा को पहले मिल चुका था आमंत्रण
    by सुनीता नारायण
    February 7, 2023
  • अदाणी संकट से निवेशक धारणा प्रभावित हुई है
    by पुनीत वाधवा
    February 7, 2023
  • PLI की तर्ज पर ‘RLI’, फार्मा रिसर्च को मिलेगी मजबूती
    by सोहिनी दास
    February 7, 2023
  • Budget 2023 : एग्रीकल्चर सेक्टर को समर्थन
    by बीएस संपादकीय
    February 7, 2023
  • चार्ट
  • आज का बाजार
60286.04 
IndicesLastChange Chg(%)
सेंसेक्स60286
-2210.37%
निफ्टी60286
-2210%
सीएनएक्स 50014902
-320.21%
रुपया-डॉलर82.49
--
सोना(रु./10ग्रा.)51317.00
0.00-
चांदी (रु./किग्रा.)66740.00
0.00-

  • BSE
  • NSE
CompanyLast (Rs)Gain %
Adani Enterp.1802.5014.63
Gland Pharma1308.8011.47
Varun Beverages1306.206.99
Engineers India83.056.20
One 97589.255.60
Garware Tech.3103.855.54
आगे पढ़े  
CompanyLast (Rs)Gain %
Adani Enterp.1802.9514.64
Gland Pharma1306.8511.44
Varun Beverages1304.106.73
Engineers India83.056.34
Garware Tech.3109.805.85
Triveni Turbine278.705.61
आगे पढ़े  

# TRENDING

Rupee vs DollarStock Market UpdateAdani vs HindenburgEarthquake in TurkeyStocks To WatchG20 PresidencyOld vs New Tax RegimeONGC
© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • About Us
  • Authors
  • Partner with us
  • Jobs@BS
  • Advertise With Us
  • Terms & Conditions
  • Contact Us