कर्मचारियों को निकालना सही नहीं : उद्धव ठाकरे
कोरोना संक्रमण से कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं जिस कारण कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी और वेतन कटौती जैसे कदम उठा रही हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कई उद्योगों द्वारा कर्मचारियों की छंटनी किए जाने पर चिंता जताते हुए कहा कि जब सरकार राज्य में व्यावसायिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने की […]
भूमि पुत्रों के लिए महाराष्ट्र ने शुरू किया जॉब पोर्टल
महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को राज्य के उद्योगों में भूमि पुत्रों के लिए रोजगार सुनिश्चित करने के लिए एक पोर्टल की शुरुआत की। यह कदम कोविड-19 के कारण उत्पन्न हुए मजदूरों की कमी के संकट को दूर करने के लिए उठाया गया है। महामारी के कारण प्रवासी मजदूर राज्य से बाहर अपने घरों को चले […]
सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में जून में लगातार तीसरे महीने गिरावट आई है। इसकी वजह घरेलू मांग में कमी, निर्यात ऑर्डर कमजोर रहना है। आज जारी मासिक सर्वे से पता चलता है कि देशव्यापी लॉकडाउन के बाद सेवा क्षेत्र में तेज गिरावट बनी हुई है। आईएचएस मार्किट सर्विज बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स (सर्विसेज पीएमआई) में संकुचन […]
अधिक रोजगार देने वाले विनिर्माण पर हो जोर
कोविड-19 महामारी के प्रसार और इस पर काबू पाने के लिए लागू की गई नीतियों ने श्रम बाजारों के लिए एक असामान्य झटका दिया जिससे भारत में बेरोजगारी स्तर काफी बढ़ गया है। अर्थव्यवस्था पर नजर रखने वाली संस्था सीएमआईई के मुताबिक अप्रैल 2020 में ही करीब 12.2 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए थे। इतने […]
लगातार तीसरे माह सुस्त रहा विनिर्माण
भारत में निर्माण गतिविधियां जून महीने में एक बार फिर सिकुड़ी नजर आ रही हैं। क्षेत्रीय स्तर पर बंदी ने मांग रोक रखी है। श्रमिकों व लॉजिस्टिक्स की समस्या बनी हुई है। आईएचएस मार्किट इंडिया मैन्युफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) सर्वे के आज जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिलती है। जून महीने में विनिर्माण पीएमआई […]
आईआईटी दिल्ली में नौकरियों की बहार
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में इस सत्र की प्लेसमेंट प्रक्रिया पूरी होने पर संस्थान में छात्रों को विभिन्न प्रस्तावों तथा प्री-प्लेसमेंट ऑफर सहित 1,100 से ज्यादा नौकरी प्रस्ताव मिले हैं। विभिन्न क्षेत्रों के अनुसार वर्गीकरण में कोर सेक्टर की कंपनियों ने सबसे ज्यादा 31 फीसदी नौकरी प्रस्ताव सौंपे। संस्थान के अनुसार 1,100 से अधिक […]
ग्रामीण रोजगार योजना में बढ़ सकते हैं जिले
सरकार हाल ही में प्रवासी श्रमिकों के लिए शुरू की गई ग्रामीण रोजगार योजना के विस्तार को लेकर अनिच्छुक नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस सूची में विस्तार करने की जरूरत को लेकर गहन मूल्यांकन किया गया है ताकि पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के जिलों को इस सूची में स्थान नहीं मिलने […]
एफएमसीजी क्षेत्र में भर्तियां तेज
रोजमर्रा का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनियों और उनके वितरक साझेदारों ने छोटे शहरों एवं ग्रामीण इलाकों में भर्तियां शुरू कर दी हैं क्योंकि इन बाजारों में मांग में सुधार लग रहा है। इन कंपनियों के अधिकारियों ने कहा कि रैंडस्टैट और टीमलीज जैसी कर्मचारी भर्ती करने वाली कंपनियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। […]
खुलेपन के बंद दरवाजे में छिपी चीन के पतन की चाबी
संशयवादी चीन के साथ कारोबार में कटौती कर पाने की भारत की क्षमता को लेकर संदेह जता रहे हैं। लेकिन उन्हें यह बात ध्यान में रखनी चाहिए कि सभी बड़े संकट अपने पीछे एक बेहद अहम विरासत भी छोड़ जाते हैं। कोरोनावायरस की वजह से पैदा हुआ मौजूदा संकट भी इसका अपवाद नहीं होने वाला […]
सरकार ने कोविड-19 लॉकडाउन के कारण अपने घर लौटे प्रवासी श्रमिकों को 125 दिन का रोजगार प्रदान करने के लिए 50,000 करोड़ रुपये का जो गरीब कल्याण रोजगार अभियान (जीकेआरए) शुरू किया है उसमें विभिन्न मंत्रालयों की मौजूदा रोजगारपरक योजनाओं को चतुराईपूर्वक एकत्रित किया गया है। इसके बावजूद इस पहल का स्वागत करने की कई […]