facebookmetapixel
Advertisement
‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजापीएम का पोस्ट हटाने का मामला, मेटा के अधिकारी जोल कैपलन तलबसोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 2 घंटे में देना होगा जवाबइंडिगो ने परिचालन संकट से ली सीख, सिस्टम मजबूत कर अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर फोकसटाटा कम्युनिकेशंस और टीटीबीएस लाएंगी छोटे उद्यमों के लिए एआई प्लेटफॉर्मभारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप में बढ़ा निवेश, पांच साल में जुटाए 87 करोड़ डॉलरटाटा संस का मुनाफा 5 साल के निचले स्तर पर, राजस्व बढ़ने के बावजूद 36% की गिरावट

लगातार तीसरे माह सुस्त रहा विनिर्माण

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 5:32 AM IST

भारत में निर्माण गतिविधियां जून महीने में एक बार फिर सिकुड़ी नजर आ रही हैं। क्षेत्रीय स्तर पर बंदी ने मांग रोक रखी है। श्रमिकों व लॉजिस्टिक्स की समस्या बनी हुई है। आईएचएस मार्किट इंडिया मैन्युफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) सर्वे के आज जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिलती है। जून महीने में विनिर्माण पीएमआई 47.2 पर रहा। हालांकि यह मई के 30.8 और अप्रैल के ऐतिहासिक निचले स्तर 27.4 की तुलना में बेहत है। पीएमआई के आंकड़ों में 50 से ऊपर विस्तार और 50 से नीचे संकुचन दिखाता है।
आईएचएस मार्किट के अर्थशास्त्री इलियट केर ने कहा, ‘भारत का विनिर्माण क्षेत्र जून में स्थिरता की ओर बढ़ा है? आउटपुट और नए ऑर्डर में संकुचन अप्रैल और मई की तुलना में बहुत कम रहा है। बहरहाल हाल में कोरोनावायरस के नए मामले बढऩे और लॉकडाउन को विस्तार दिए जाने से मांग लगातार कमजोर नजर आ रही है।’ केर ने चेतावनी दी है कि आगे मामले और बढऩे से लॉकडाउन बढ़ाना पड़ सकता है , जो इस क्षेत्र की रिकवरी को पटरी से उतार देगा।
अप्रैल में देशबंदी और निर्यात ऑर्डर सूख जाने की वजह से हर क्षेत्र में काम करीब ठप हो गया। उसके बाद से नौकरियां बहुत ज्यादा प्रभावित हुई हैं और जून महीने में इसमें और गिरावट आई है। पीएमआई सर्वे से पता चलता है कि विनिर्माताओं ने नौकरियों में एक बार फिर कटौती की है।  संक्रमण वाले इलाकों के बाहर 1 जून को लॉकडाउन खत्म किए जाने के बाद सामान्य ङ्क्षजदगी बहाल होने के बावजूद विनिर्माण गतिविधियां पूरी तरह से जोर नहीं पकड़ सकी हैं।

Advertisement
First Published - July 2, 2020 | 12:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement