facebookmetapixel
FD Rates: दिसंबर में एफडी रेट्स 5% से 8% तक, जानें कौन दे रहा सबसे ज्यादा ब्याजट्रंप प्रशासन की कड़ी जांच के बीच गूगल कर्मचारियों को मिली यात्रा चेतावनीभारत और EU पर अमेरिका की नाराजगी, 2026 तक लटक सकता है ट्रेड डील का मामलाIndiGo यात्रियों को देगा मुआवजा, 26 दिसंबर से शुरू होगा भुगतानटेस्ला के सीईओ Elon Musk की करोड़ों की जीत, डेलावेयर कोर्ट ने बहाल किया 55 बिलियन डॉलर का पैकेजत्योहारी सीजन में दोपहिया वाहनों की बिक्री चमकी, ग्रामीण बाजार ने बढ़ाई रफ्तारGlobalLogic का एआई प्रयोग सफल, 50% पीओसी सीधे उत्पादन मेंसर्ट-इन ने चेताया: iOS और iPadOS में फंसी खतरनाक बग, डेटा और प्राइवेसी जोखिम मेंश्रम कानूनों के पालन में मदद के लिए सरकार लाएगी गाइडबुकभारत-ओमान CEPA में सामाजिक सुरक्षा प्रावधान पर होगी अहम बातचीत
अन्य समाचार

महाराष्ट्र में संक्रमण दर सबसे अधिक

आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोनावायरस संक्रमण की साप्ताहिक संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत 5.04 प्रतिशत से अधिक है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक संक्रमण दर 22.78 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के अलावा, जिन अन्य सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत से अधिक संक्रमण दर […]

अन्य समाचार

उद्धव सरकार करने लगी महाराष्ट्र में लॉकडाउन की तैयारी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को राज्य प्रशासन से कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देेनजर लॉकडाउन लगाने की तैयारी शुरू की जाए। राज्य में कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और अस्पतालों की उपलब्धता बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। कुछ जिलों में मामले इतनी तेजी से बढ़े हैं […]

अर्थव्यवस्था

और बढ़ी निर्यातकों की मुश्किल

भारत से निर्यात में लगातार सुधार हो रहा था मगर स्वेज नहर में जाम लगने की वजह से मार्च और अप्रैल के आरंभ में निर्यात पर बुरा असर पड़ सकता है। उसके साथ ही कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामले भी निर्यातकों के लिए चिंता का सबब बन गए हैं। स्वेज नहर निर्यात के लिहाज से […]

ताजा खबरें

कोविड लहर 100 दिन तक!

भारत में कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर 15 फरवरी से ही देखी जा रही है और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शोध रिपोर्ट में कहा गया है कि संक्रमण की दूसरी लहर का दौर अधिकतम 100 दिन तक बना रह सकता है। इस रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमण के मामले में बढ़ोतरी की वजह से […]

ताजा खबरें

एक दिन में 53,000 से अधिक मामले

भारत में महज दो दिनों में कोरोनावायरस संक्रमण के एक लाख से मामले आए हैं। बीते 24 घंटों में संक्रमण के 53,476 नए मामले आए जो इस साल अभी तक एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले 1,17,87,534 पर पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने […]

ताजा खबरें

टीका निर्यात पर मतभेद!

देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार ने टीका बनाने वाली कंपनियों सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और भारत बायोटेक से घरेलू आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए टीके की मांग पूरा करने के लिए कहा था लेकिन टीके के लिए वैश्विक साझेदारी वाली संस्था गावी ने इस कदम की आलोचना की है। […]

लेख

टीका आपूर्ति में तेजी

कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने देश में टीकाकरण कार्यक्रम के लिए नए नियमों और कार्यक्रम की घोषणा की है। आगामी 1अप्रैल से हर वह वयस्क  व्यक्ति टीका लगवा सकेगा जिसका जन्म 1 जनवरी, 1977 के बाद हुआ है। यानी देश की आबादी का पांचवां हिस्सा टीकाकरण का पात्र होगा। […]

ताजा खबरें

कोरोना के डबल म्यूटेंट ने बढ़ाई चिंता

भारत में कोविड-19 के  बढ़ते संक्र मण के बीच इस वायरस के नए स्वरूपों की मौजूदगी ने चिंता बढ़ा दी है। वायरस का डबल म्यूटेंट तेजी से फैलता है और ज्यादा लोगों को संक्रमित करता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने आज कहा कि महाराष्ट्र और पंजाब में संक्रमण में तेजी गंभीर चिंता का विषय […]

बाजार

कोरोना से फिर डर गया बाजार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अर्थव्यवस्था में सुधार की रफ्तार प्रभावित होने की चिंता से शेयर बाजार में करीब एक महीने के दौरान आज एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। यूरोप में फिर से लॉकडाउन लगने और अमेरिका में कर की दरें बढऩे की आशंका से जोखिम वाली संपत्तियों को […]

अन्य समाचार

संक्रमण के मद्देनजर योगी सरकार ने जारी किए नए दिशानिर्देश

कोरोना के बढ़ते असर और संक्रमितों की तादाद में इजाफा दखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नए सिरे से दिशानिर्देश जारी किए हैं। त्योहारों का जुलूस निकालने की पूर्व अनुमति लेने के साथ ही, सभी स्कूलों में छुट्टी करने और कोविड हेल्प डेस्क फिर से शुरू करने को कहा गया है। होली सहित […]