facebookmetapixel
Advertisement
फ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान1200% का मोटा डिविडेंड! NBFC सेक्टर की कंपनी ने निवेशकों पर लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट 12 अगस्तझारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबार

उद्धव सरकार करने लगी महाराष्ट्र में लॉकडाउन की तैयारी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 6:32 AM IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को राज्य प्रशासन से कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देेनजर लॉकडाउन लगाने की तैयारी शुरू की जाए। राज्य में कोविड संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और अस्पतालों की उपलब्धता बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। कुछ जिलों में मामले इतनी तेजी से बढ़े हैं कि अस्पतालों में बिस्तर तक नहीं हैं।
अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाने और पर्याप्त ऑक्सीजन सुनिश्चित कराने की योजना के अलावा ठाकरे ने राज्य प्रशासन को कड़े प्रतिबंधों की तैयारी करने को भी कहा। यह निर्णय रविवार को कोविड-19 कार्य बल की बैठक में लिया गया। ठाकरे ने राहत एवं पुनर्वास विभाग से कहा है कि वह सीमित समय के लॉकडाउन के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया तैयार करे। सभी सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों का प्रवेश भी प्रतिबंधित किया जाएगा। राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने कहा, ‘यदि लॉकडाउन लगता है तो हमारी नीति यह सुनिश्चित करना होगी कि आर्थिक गतिविधियां न्यूनतम बाधित हों।’ विनिर्माण स्थलों, कारखानों और अन्य प्रतिष्ठानों को सामाजिक दूरी के नियम के पालन के साथ चालू रहने दिया जाएगा।
महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 35,000 से अधिक नए मामले सामने आए जो देश में कुल सामने आए कोविड-19 मामलों का 60 फीसदी है। पुणे, नागपुर, मुंबई, ठाणे और नाशिक सर्वाधिक प्रभावित जिले हैं और अधिकांश मामले इन्हीं जगहों पर सामने आए हैं। कार्य बल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि जांच और अस्पताल में दाखिल होने में देरी और क्वारंटीन तथा आइसोलेशन के नियमों का पालन न करने के कारण मामले बढ़ रहे हैं। यहां तक कि 10 से 17 वर्ष के युवा भी वायरस के शिकार हो रहे हैं। कुंटे ने कहा, ‘अभी भी ऐसे मरीजों की तादाद कम है जिन्हें गहन चिकित्सा इकाई में रखने की जरूरत है। लेकिन अगर मामले बढ़ते रहे और लोगों ने अपने व्यवहार में उपयुक्त बदलाव नहीं किया तो हमारा स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा चरमरा जाएगा।’
राज्य प्रशासन ने पहले ही रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक पांच या अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगा दी है। सिनेमा हॉल, मॉल, रेस्तरां और समुद्र तट और बगीचे भी इस अवधि में बंद रहेंगे।

Advertisement
First Published - March 28, 2021 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement